धनबाद सीबीआई रेड अपडेट, मेडिकल जांच के बाद आरोपियों को पटना ले गई जांच टीम

धनबाद. जिले में देर शाम सीबीआई रेड के दौरान गिरफ्तार किए गए जाने माने कोल कारोबारी एवं ट्रांसपोर्टर गुरपाल सिंह रेडियोलॉजिस्ट एवं धनबाद क्लब के सचिव डॉक्टर प्रणय पर्व एवं प्रिंटिंग प्रेस के मालिक अशोक चौरसिया को सदर अस्पताल मेडिकल जांच के लिए लाया गया। मेडिकल जांच के बाद तीनों को लेकर सीबीआई की टीम पटना के लिए रवाना हो गई।

हालांकि यह कयास लगाया जा रहा था कि मेडिकल जांच के बाद उनका धनबाद सीबीआई कोर्ट में पेशी होगी और ट्रांसिट डिमांड पर उन्हें ले जाया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। मेडिकल जांच के बाद टीम सीधे उन तीनों को लेकर पटना के लिए रवाना हो गई।

इस मामले में सीबीआई ने केस संख्या RC 16/24 AC 3 दर्ज किया था। सबसे पहले आईटी अधिकारी सन्तोष कुमार को 10 लाख रुपये चीकू नामक सख्श से लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। उससे पूछताछ के बाद ही इन तीनों को गिरफ्तार किया गया था। छानबीन के दौरान कई अहम दस्तावेज इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त कर टीम अपने साथ ले गयी है।

धनबाद से राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...