Dhanbad : सीआईएसएफ टीम का गश्ती वाहन पलटा, तीन जवान घायल…

Dhanbad : जिले के कालुबथान ओपी क्षेत्र के बलियापुर पातलाबाड़ी मुख्य सड़क के कलियासोल शिवमंदिर चौक समीप टर्निग पर सीआईएसएफ गस्ती गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में वाहन पर सवार सीआईएसएफ के सितलपुर एवं बैजना टीम के 3 जवान घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Garhwa Murder : टांगी से काटकर बुजर्ग को उतारा मौत के घाट, रिश्तेदार ने ही काट डाला… 

Dhanbad : कालुबथान ओपी क्षेत्र का है मामला
Dhanbad : कालुबथान ओपी क्षेत्र का है मामला

Dhanbad : ट्रक का पीछा करने के दौरान घटी घटना

घायल जवानों में एस विराज कुमार, मोहम्मद आसिफ, पाटिल विराज शामिल है। घायल जवानों को अंदरूनी चोटें आई है। सूचना पर कालुबथान ओपी प्रभारी, नितेश कुमार मिश्रा, सब इन्सपेक्टर आशुतोष यादव अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों तथा सीआईएसएफ के इन्सपेक्टर मंजित सिंह मुगमा, मोहनपुर सीआईएसएफ, शितलपुर, बैजना आदी जगह-जगह के सीआईएसएफ पदाधिकारी पहुंचे।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking : पत्थर लदे ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार हो रौंदा, मौके पर पहुंच गई दो थानों की पुलिस, हुआ क्या जाने… 

घायलो को 108 एंबुलेंस बुलाकर बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिए। मिली जानकारी के मुताबिक सीआईएसएफ गस्ती गाड़ी एक ट्रक का पीछा कर रही थी इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। पलटी हुई गाड़ी को उठाने का कार्य जारी है।

आजाद अंसारी की रिपोर्ट–

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...