साइबर ठगों का नया कारनामा, एटीएम से कार्ड क्लोन कर निकाले लाखों

एटीएम से पैसे निकालने के बाद दोबारा निकले पैसे, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कर रही पड़ताल

बोकारो : बोकारो के सेक्टर-4 में एचडीएफसी बैंक के एटीएम से करीब 2 लाख रुपए की निकासी का मामला सामने आया है. एटीएम का क्लोन कर कई लोगों के रुपए निकाले गए है. हर एक के एटीएम से करीब ₹50 हजार रुपये निकासी की गई है. पीड़ितों ने एचडीएफसी बैंक में हंगामा किया. बता दे की कि शनिवार और रविवार 2 दिन पीड़ितों के खाते से पैसे की निकासी की गई. पीड़ितों ने बताया कि सेक्टर 4 स्थित एचडीएफसी बैंक से सटे हुए एटीएम में जैसे ही पैसे निकासी को लेकर लोग अपना एटीएम डाल रहे थे, उसके थोड़ी ही देर बाद उनके मोबाइल पर निकासी की गए पैसे का मैसेज आने लगा. ऐसे में लोग हतप्रभ रह गए कि आखिर उन्होंने इतना अमाउंट निकाला ही नहीं फिर मैसेज कैसे आ गया.

सोमवार को पीड़ित बैंक पहुंचे जहां लोग जानकारी लेना चाहे तो बैंक मैनेजर मौके से गायब था. साथ ही कोई बताने को तैयार नहीं था कि आखिर बैंक से कैसे उसके अतिरिक्त पैसे का निकासी हो गया. हालांकि एटीएम में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिसकी जांच के बाद सब पता चल जाएगा कि आखिर मामला क्या है और कौन है जो पीड़ितों को लाखों का चूना लगाया है. खास बात यह है कि जो भी पैसे निकाल रहे थे सब धनबाद के पुटकी का कोड दिखा रहा है.

JAC Certificate Correction: प्रमाण पत्र में नाम, माता-पिता का नाम और...

 JAC ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र में नाम, माता-पिता के नाम और जन्म तिथि में सुधार का मौका दिया है। आवेदन 30 सितंबर तक...

Jharkhand SIR: मतदाता सूची में नाम जोड़ने या सुधार के लिए...

 झारखंड में SIR के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, आपत्ति, विलोपन और सुधार के लिए 30 सितंबर अंतिम तिथि है। Form-6, Form-7 और...

Bank Strike: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, Jharkhand में...

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल और 26 व 27 सितंबर के साप्ताहिक अवकाश के कारण झारखंड में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो...