Dhanbad Crime : चलती बाइक में छिनतई, महिला का फूटा सर…

Dhanbad Crime : झरिया के बलियापुर सिंदूरपुर रानी सती हार्ड कॉक भट्ठा के समीप एक क्राइम की घटना घटी है, जिसमें दो युवकों ने एक बाइक पर सवार महिला से छिनतई की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान महिला सड़क पर गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं। घायल महिला को तुरंत बलियापुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : गांजा ही गांजा! चार तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, भारी मात्रा में…

Dhanbad Crime : छिनतई के दौरान महिला गंभीर रुप से घायल

घटना के अनुसार, मनोज पांडेय अपनी पत्नी कल्पना पांडेय को लेकर सिंदूरपुर से सिंदरी क्वार्टर जा रहे थे। इसी दौरान, जब उनकी बाइक रानी सती हार्ड कॉक भट्ठा के पास से गुजर रही थी, दो अज्ञात युवक अचानक बाइक के पास पहुंचे और कल्पना पांडेय के बैग को झपट लिया। इस झपटमारी के कारण महिला संतुलन खो बैठी और सड़क पर गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।

Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देता पति
Dhanbad Crime : मामले की जानकारी देता पति

बैग में रखे मोबाइल फोन और कुछ रुपए भी छिनताई के दौरान छीन लिए गए। गिरने के बाद घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है।

ये भी पढ़ें- Khunti Murder : डीजे का विरोध करना पड़ गया महंगा, पूर्व मुखिया को पत्थर से कूचकर मार डाला… 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना के बारे में गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें- Breaking : मंदिर के पास प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने से ग्रामीणों में उबाल… 

पुलिस के अनुसार, छिनताई करने वाले आरोपी फरार हैं और उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों को तैनात किया गया है। स्थानीय लोग इस घटना से नाराज हैं और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Garhwa में रामनवमी के दौरान बड़ा हादसा, रथ में लगी भीषण आग से मची अफरातफरी… 

इस प्रकार की घटनाएं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाती हैं। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से सतर्क रहने और ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की है। इस घटना के संदर्भ में पुलिस ने जांच के दौरान कुछ सुराग जुटाए हैं और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपी पकड़ में आ जाएंगे।

अनिल पांडे की रिपोर्ट–

 

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...