Dhanbad Encounter: नीरज सिंह हत्याकांड के आरोपी शिबू से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगीं छह से ज्यादा गोलियां

धनबाद में पुलिस की शूटर सागर सिंह उर्फ शिबू से मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ।


Dhanbad Encounter : चर्चित डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आरोपी रहे उत्तर प्रदेश के शूटर सागर सिंह उर्फ विजय सिंह उर्फ शिबू से बुधवार शाम निरसा में पुलिस की मुठभेड़ हो गयी। पुलिस के अनुसार, शिबू ने हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की। उसने नाइन एमएम पिस्टल से निरसा के प्रभारी थाना प्रभारी बालेश्वर सिंह को निशाना बनाया, लेकिन वह बाल-बाल बच गये। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें शिबू के पैर में छह से अधिक गोलियां लगीं।

घायल शिबू को तत्काल धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच उसका इलाज चल रहा है।

Dhanbad Encounter:नाइन एमएम पिस्टल से थानेदार पर चलायी गोली

घटना बुधवार शाम करीब 5.15 बजे की बतायी गयी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शिबू अपने सहयोगी रिंकू के साथ निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में कारोबारी शमशाद खान के घर में ठहरा हुआ है। इसके बाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गयी।

पुलिस टीम ने गोपनीय तरीके से मौके पर पहुंचकर आवास को चारों ओर से घेर लिया। पुलिस के अनुसार, घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये अपराधियों को पुलिस की मौजूदगी का पता चल गया। इसके बाद शिबू ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, शिबू ने तीन राउंड गोलियां चलायीं। इसमें निरसा के प्रभारी थाना प्रभारी बालेश्वर सिंह को निशाना बनाया गया, लेकिन वह सुरक्षित बच गये। जवाबी फायरिंग में शिबू घायल हो गया।


Key Highlights

  1. धनबाद के निरसा में पुलिस और शूटर शिबू के बीच मुठभेड़।
  2. पुलिस के अनुसार शिबू ने नाइन एमएम पिस्टल से तीन राउंड फायरिंग की।
  3. जवाबी कार्रवाई में शिबू के पैर में छह से अधिक गोलियां लगीं।
  4. 24 अगस्त को जमशेदपुर में हुई व्यवसायी निखार सबलोक की हत्या में पुलिस को उसकी तलाश थी।
  5. मुठभेड़ के दौरान शिबू के दो साथी मौके से फरार हो गये।

Dhanbad Encounter:निखार सबलोक हत्याकांड में भी थी तलाश

पुलिस के अनुसार, शिबू 24 अगस्त 2026 को जमशेदपुर में व्यवसायी निखार सबलोक की हत्या के मामले में भी वांछित था। टेंथ माइल स्टोन होटल के पास निखार सबलोक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जांच के दौरान शिबू का नाम कथित तौर पर मुख्य शूटर के रूप में सामने आया था। जमशेदपुर पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस का कहना है कि शिबू धनबाद में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था। इसी बीच उसकी निरसा में मौजूदगी की जानकारी पुलिस को मिली और विशेष टीम ने कार्रवाई की।

धनसार से पकड़े गये युवकों से मिली शिबू की जानकारी

पुलिस को शिबू की धनबाद में मौजूदगी का सुराग धनसार इलाके से पकड़े गये दो युवकों से पूछताछ के दौरान मिला। पुलिस के अनुसार, दोनों ने बताया था कि उत्तर प्रदेश का एक अपराधी धनबाद आया हुआ है। हालांकि उस समय उसके ठिकाने की जानकारी नहीं थी।

जांच आगे बढ़ने पर पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी निरसा इलाके में छिपे हुए हैं। इसी आधार पर हाथबाड़ी में कार्रवाई की गयी। मुठभेड़ के दौरान शिबू के दो साथी पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बीच मौके से फरार हो गये।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गये दोनों युवकों और घायल शिबू से हुई प्रारंभिक पूछताछ में धनबाद के एक व्यक्ति का नाम सामने आया है। आरोप है कि उसी व्यक्ति ने किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए इन अपराधियों को बुलाया था। पुलिस अब फरार दोनों आरोपियों के साथ उस व्यक्ति की भी तलाश कर रही है।

एक्स-रे में पैर में मिले छह छेद

मुठभेड़ में घायल शिबू का एसएनएमएमसीएच में इलाज चल रहा है। एक्स-रे रिपोर्ट के अनुसार, उसके दायें पैर में चार और बायें पैर में दो छेद मिले हैं। पुलिस ने उसे कड़ी सुरक्षा में अस्पताल में रखा है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य सामान की बरामदगी से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई भी शुरू की है। मामले की आगे की जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि शिबू और उसके फरार सहयोगी धनबाद में किस वारदात की तैयारी कर रहे थे।

Bihta Airport: विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही दिक्कतें जल्द...

 बिहटा एयरपोर्ट पर विमानों के सुचारू परिचालन में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने का निर्देश दिया गया है। निर्माण, नालियों और रक्षा...

Patna Graduate Election: स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा नेताओं के साथ...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने नालंदा के जदयू नेताओं के साथ बैठक की। बूथ स्तर पर अभियान और...

Vishwakarma Puja 2026: CM सम्राट चौधरी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं,...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वकर्मा पूजा पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने औद्योगिक विकास में श्रमिकों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया।Vishwakarma Puja...