Dhanbad: सांसद ढुलू महतो के आवासीय कार्यालय के इंचार्ज को टेलर ने कुचला, दर्दनाक मौत

Dhanbad: कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-32 भटमुरना के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार टेलर वाहन ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेश प्रसाद सिंह के रूप में हुई है।

Dhanbad: हादसे में ढुलू महतो के आवासीय कार्यालय के इंचार्ज की मौत

नरेश प्रसाद सिंह धनबाद सांसद ढुलू महतो के चिटाही स्थित आवासीय कार्यालय के इंचार्ज थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने टेलर वाहन का पीछा कर उसे रोका और चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टेलर वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

Dhanbad: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...