Dhanbad News: कांग्रेस का मीडिया टैलेंट हंट शुरू, इन पदों के लिए धनबाद में खोज तेज

Dhanbad News: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से झारखंड में प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और प्रचार कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने के लिए राज्यव्यापी मीडिया टैलेंट हंट अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में धनबाद जिले में भी प्रतिभाशाली और सक्षम लोगों की तलाश के लिए कार्यक्रम की शुरुआत की गई है. गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम के धनबाद जिला कन्वीनर गजेन्द्र सिंह तथा धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी.

Dhanbad News: गजेन्द्र सिंह ने दी पूरी जानकारी

गजेन्द्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध, स्पष्ट सोच रखने वाले मजबूत संवाद क्षमता और भाषा पर प्रभावी पकड़ रखने वाले युवाओं और नागरिकों के लिए यह एक बड़ा अवसर है. उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य व्यक्ति बिना किसी सिफारिश के कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण पदों तक पहुंच सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि टैलेंट हंट का उद्देश्य पार्टी के लिए योग्य, वक्तृत्व-कुशल और शोध क्षमता रखने वाले लोगों को सामने लाना है ताकि संगठन मीडिया और जनसंवाद के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी रूप से कार्य कर सके.

बिहार में जीत के बाद दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, Amit Shah से की मुलाकात

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...