Dhanbad News: व्यापारी के साथ हुई लूटपाट और गोलीबारी, पुलिस के हाथ अभी भी खाली

Dhanbad News: बीते 9 नवंबर की शाम धनबाद के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति में एक व्यापारी के साथ लूट और गोलीबारी कर घायल करने के मामले में धनबाद पुलिस के हाथ अभी तक खाली है. जिसके विरोध में मंगलवार को धनबाद बाजार समिति के तमाम व्यापारियों ने काला बिल्ला लगा कर अपना विरोध जताया. इस संदर्भ में बाजार समिति चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पिछले दिनों जब बरवाअड्डा थाना, बाजार समिति से चार किलोमीटर दूर जा रही थी.

तभी धनबाद के वरीय पुलिस पदाधिकारियों को ऐसी आपराधिक घटनाओं के प्रति आगाह किया गया था, बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई. ऐसे में पिछले दिनों अज्ञात बदमाशों द्वारा बाजार समिति में एक व्यापारी के साथ लूट और गोलीबारी कर घायल करने की घटना ने सभी व्यापारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है. ऐसे में उन्होंने बाजार समिति में पुलिस चौकी का निर्माण करने और लूट की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी कर लूट की रकम वापस करने की मांग की.

Ayodhya News: राम मंदिर का पूर्ण हुआ निर्माण कार्य, जानें कब फहराया जाएगा केसरिया ध्वज

Dhanbad News: बाजार समिति के पूर्व अध्यक्ष ने ये कहा

वहीं, बाजार समिति के पूर्व अध्यक्ष सह व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि धनबाद समाहरणालय और एसएसपी कार्यालय से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर धनबाद बाजार समिति स्थिति है, जहां करीब 10 दिन पहले व्यस्तम बाजार समिति में अज्ञात अपराधी घुसते हैं और गोलीबारी कर व्यापारी के साथ लूट की घटना को अंजाम देते है, लेकिन इस मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली है यही वजह है कि व्यापारियों को धरना प्रदर्शन और काला बिल्ला लगा अपना विरोध जताना पड़ रहा है.

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...