धनबाद व्यापारी हमले के विरोध में बाजार समिति बंदः धरना में पहुंचे सांसद-विधायक, 7-8 करोड़ का हुआ नुकसान

Dhanbad: जिले में रविवार देर शाम बरवाअड्डा थाना क्षेत्र स्थित बाजार समिति में व्यापारी श्याम भीमसरिया पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर 4 लाख रुपये लूट लिए। इस घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने सोमवार को विरोध जताते हुए बाजार समिति की सभी 417 दुकानें बंद रखी और मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और लूटी गई रकम की बरामदगी की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार व्यापारियों पर हमले बढ़ रहे हैं, जिससे व्यवसायी समुदाय में असुरक्षा का माहौल है।

धरना में पहुंचे सांसद-विधायकः

धरना में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह, और निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल भी पहुंचे और आंदोलन का समर्थन किया। सांसद महतो ने कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है, प्रशासन को 48 घंटे में कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार अपराध पर चुप है और सदन में आवाज उठाने पर भी माइक बंद कर दिया जाता है।

7-8 करोड़ का हुआ नुकसानः

बाजार समिति अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने कहा कि अपराधी खुलेआम मंडी में घुसकर व्यापारी पर हमला कर रहे हैं। यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी उग्र आंदोलन करेंगे। मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने मंडी परिसर में सीसीटीवी कैमरे, टॉप पुलिस पोस्ट, और टाइगर जवानों की तैनाती की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बताया गया कि धनबाद बाजार समिति में रोजाना करीब 7 से 8 करोड़ रुपये का कारोबार होता है, जो सोमवार को पूरी तरह ठप रहा।

रिपोर्टः अनिल पांडे

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...