Dhanbad News: ऑनलाइन गेम सट्टा की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, रंगे हाथ 6 लोगो को किया गिरफ्तार

Dhanbad News: धनबाद जिले के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर और कोरकोट्टा में पुलिस ऑनलाइन गेम सट्टा खेलने की सूचना पर छापेमारी की. छापेमारी में हरिहरपुर थाना के अलावे तोपचांची, बाघमारा, बरोरा थाना की पुलिस शामिल रही. मौके से रंगे हाथ ऑनलाइन गेम सट्टेबाजी गिरोह के 6 सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा. 6 आरोपियों के साथ पुलिस ने 8 मोबाइल और भी पैसे के लेन देन सम्बंधित लेखा जोखा रजिस्टर को बरामद किया.

Dhanbad News: आरोपियों ने किया गुनाह कबूल

हिरासत में लेने के बाद सभी से पूछताछ की गई. सभी आरोपियों ने अपने गुनाह को कबूल किया है. जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया. मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. हरिहरपुर थाना के एएसआई पवन कुमार ने कहा कि ऑनलाइन गेम खेलते 6 लोगो को गिरफ्तार किया गया है. मौके से 8 मोबाइल व दस्तावेज जब्त किया गया है. मेडिकल जांच के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

बिहार में जीत के बाद दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, Amit Shah से की मुलाकात

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...