एक्शन मोड़ में धनबाद पुलिस, व्यापारियों के आवास में फायरिंग मामले में प्रिंस के चार गुर्गे आर्म्स के साथ गिरफ्तार

  • एसएसपी का ऐलान जो सफेदपोश प्रिंस गैंग को करेंगे मदद,सीधे जाएंगे लाल-घर

धनबाद: जिले की पुलिस एक बार फिर से एक्शन मोड़ में आ गयी है। पिछले दिनों हुए 3 अलग-अलग व्यापारियों के आवास में फायरिंग कांड का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने प्रिंस खान के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है. जिसमें एक प्रिंस का साला भी शामिल है। आज गिरफ्तार चारों अपराधी ठाकुर मोटर्स के संचालक, अप्सरा ड्रेसेस और मछली करोबारी रसीद महाजन के घर पर गोलीबारी कांड में शामिल थे। ये सभी प्रिंस खान के गुर्गे है. उसके इशारे पर दहशत फैलाने के लिए अपराध की घटना को अंजाम देते थे.

एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि हाल में हुए ठाकुर मोटर्स संचालक पर हमला करने में आसिफ आलम और मोहम्मद अदनान उर्फ अंडा का हाथ था, मोहम्मद अदनान प्रिंस खान का साला है। जबकि मोहम्मद अजहरुद्दीन और बंटी रवानी के द्वारा मछली कारोबारी और अप्सरा ड्रेसेस के आवास पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम में शामिल सभी अधिकारी कई दिनों से सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल में लगे थे. कई सफेदपोश इसमें शामिल है. सभी से पूछताछ की जा रही है. बहुत जल्द धनबाद के अलग-अलग घटनाओं में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस 4 मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद किया गया है। पकड़े गए सभी आरोपियों की उम्र 19 और 20 वर्ष के बीच है इसमें मोहम्मद अदनान उर्फ अंडा और आसिफ आलम का पहले से भी अपराधिक इतिहास रहा है।

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...