Dhanbad: सावधान हो जाए सीओ-बीडीओ, सीएम हेमंत सोरेन ने दी चेतावनी

Dhanbad: धनबाद में जेएमएम अपना 53वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसमें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुई है। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने प्रदेश में अवैध काम करने वाले सीओ और बीडीओ को भी चेतावनी दी और कहा कि अवैध काम करने वालों को जेल भेजेएंगे।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जमीन दलालों का रैकेट फैला है। बहुत जल्द ऐसी मुहिम चलाएंगे कि उल्टा सीधा काम करने वाले सीओ-बीडीओ जेल जाएंगे, उसकी नौकरी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य तभी मजबूत होगा, जब गांव मजबूत होगा। मंईयां सम्मान योजना की चर्चा पूरे देश में है। हमें बीजेपी वाले बोलते थे कि हम रेवड़ी बांट रहे हैं। अभी बीजेपी दिल्ली में बिहार में हमारी योजना की फोटो कॉपी कर रही है।

Dhanbad: सीएम हेमंत की केंद्र सरकार को चेतावनी

केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अभी चिट्ठी भेजे हैं। जरूरत पड़ी तो कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे और बात नहीं बनी तो कोयला खनन को बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने पर आ गए तो देश अंधकार में डूब जाएगा। 2014 से जब से केंद्र में इनकी सरकार आई है, देश का विकास रुक गया है।

Dhanbad: मंईयां सम्मान योजना का श्रेय पूर्व मंत्री बेबी देवी को

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि आज हमलोग ढोल-नगाड़े, तीर-धनुष के साथ इकठ्ठे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने मंच से दिवंगत पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो और हाजी हुसैन अंसारी को भी याद किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश में चल रही मंईयां सम्मान योजना का श्रेय पूर्व मंत्री बेबी देवी को दिया।

Dhanbad: झारखंड का सांसद मुंह में टेप लगाकर बैठता है

इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने संकल्प लिया था कि डबल इंजन की सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगे। सबसे पहले 2019 में हम इसमें सफल हुए। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही कोरोना महामारी आ गयी। कोरोना से राज्य की जनता को बचाते हुए हमारे दो-दो मंत्री शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये केंद्र पर बकाया है। आजादी के बाद से हमें हमारा हक नहीं मिला। यहां का सांसद लोग मुंह में टेप लगाकर बैठता है, यहां का अधिकार नहीं मांगता है। उन्होंने कहा कि हमारी खनिज संपदा का हिस्सा लेना पड़ेगा।

Dhanbad: केंद्रीय बजट में गरीबों के लिए कुछ नहीं

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट जो पेश हुआ है, उसमें गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं है। अमीरों के लिए बजट बनाया गया है। नए-नए जुमला और शब्दों के साथ देश के लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। आज हम झारखंड के लोगों के अनुरूप कार्ययोजना बना रहे हैं। सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम के तहत हमने जिले के अधिकारियों को गांव तक भेजा है। उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया है।

Dhanbad: सहारा की ठगी के शिकार लोगों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

सीएम ने फर्जी बैंकिंग सेवा से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया कंपनी ने करोड़ों रुपये खा कर भाग गई। सहारा की ठगी के शिकार लोगों के लिए हमारी सरकार कानूनी लड़ाई लड़ेगी। हम सहारा पीड़ितों को आर्थिक सहायता भी देंगे।

Saffrn

Trending News

West Bengal Political Satire: भतीजे के मोह में दीदी ने गढ़ा...

  बंगाल की राजनीति में बड़ा सत्ता संघर्ष। कभी ममता बनर्जी के सबसे करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी अब दीदी की सत्ता के सबसे बड़े चुनौतीकर्ता...

Tender Scam Case: ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाले के आरोपी इंजीनियर...

ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला मामले में आरोपी सहायक अभियंता रामपुकार राम ने पीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। अदालत ने शर्तों के साथ जमानत...

Treasury Scam Investigation: बोकारो ट्रेजरी अवैध निकासी मामले की जांच तेज,...

 बोकारो ट्रेजरी से वेतन मद में अवैध निकासी मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय टीम बोकारो पहुंची। हजारों पन्नों के दस्तावेजों की जांच होगी।Treasury...

Road Accident: गिरिडीह के इसरी बाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक...

 गिरिडीह के निमियाघाट स्थित इसरी बाजार में तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को कुचला। हादसे में 5 लोगों की मौत, 20...

CBI Closure Report: सफायर स्कूल छात्र विनय महतो मौत मामले में...

 रांची के चर्चित विनय महतो मौत मामले में सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की। एजेंसी को हत्या या साजिश के कोई ठोस सबूत नहीं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img