Dhanbad: ‘… नहीं तो कोयला खनन को बंद कर देंगे’, सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान

Dhanbad: धनबाद में जेएमएम अपना 53वां स्थापना दिवस मना रहा है। इसमें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुई है। इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अभी चिट्ठी भेजे हैं। जरूरत पड़ी तो कानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे और बात नहीं बनी तो कोयला खनन को बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि अगर हम अपने पर आ गए तो देश अंधकार में डूब जाएगा। 2014 से जब से केंद्र में इनकी सरकार आई है, देश का विकास रुक गया है।

Dhanbad: मंईयां सम्मान योजना का श्रेय पूर्व मंत्री बेबी देवी को

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि आज हमलोग ढोल-नगाड़े, तीर-धनुष के साथ इकठ्ठे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने मंच से दिवंगत पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो और हाजी हुसैन अंसारी को भी याद किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश में चल रही मंईयां सम्मान योजना का श्रेय पूर्व मंत्री बेबी देवी को दिया।

Dhanbad: झारखंड का सांसद मुंह में टेप लगाकर बैठता है

इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने संकल्प लिया था कि डबल इंजन की सरकार को सत्ता से बेदखल करेंगे। सबसे पहले 2019 में हम इसमें सफल हुए। उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही कोरोना महामारी आ गयी। कोरोना से राज्य की जनता को बचाते हुए हमारे दो-दो मंत्री शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये केंद्र पर बकाया है। आजादी के बाद से हमें हमारा हक नहीं मिला। यहां का सांसद लोग मुंह में टेप लगाकर बैठता है, यहां का अधिकार नहीं मांगता है। उन्होंने कहा कि हमारी खनिज संपदा का हिस्सा लेना पड़ेगा।

Dhanbad: केंद्रीय बजट में गरीबों के लिए कुछ नहीं

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट जो पेश हुआ है, उसमें गरीब लोगों के लिए कुछ नहीं है। अमीरों के लिए बजट बनाया गया है। नए-नए जुमला और शब्दों के साथ देश के लोगों को मूर्ख बना रहे हैं। आज हम झारखंड के लोगों के अनुरूप कार्ययोजना बना रहे हैं। सरकार आपकी द्वार कार्यक्रम के तहत हमने जिले के अधिकारियों को गांव तक भेजा है। उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया है।

Dhanbad: सीओ-बीडीओ को चेतावनी

उन्होंने जमीन दलालों का रैकेट फैला है। बहुत जल्द ऐसा मुहिम चलाएंगे कि उल्टा सीधा काम करने वाले सीओ-बीडीओ को जेल भेजेंगे, उसकी नौकरी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य तभी मजबूत होगा, जब गांव मजबूत होगा। मंईयां सम्मान योजना की चर्चा पूरे देश में है। हमें बीजेपी वाले बोलते थे कि हम रेवड़ी बांट रहे हैं। अभी बीजेपी दिल्ली में बिहार में हमारी योजना की फोटो कॉपी कर रही है।

Dhanbad: सहारा की ठगी के शिकार लोगों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेंगे

सीएम ने फर्जी बैंकिंग सेवा से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सहारा इंडिया कंपनी ने करोड़ों रुपये खा कर भाग गई। सहारा की ठगी के शिकार लोगों के लिए हमारी सरकार कानूनी लड़ाई लड़ेगी। हम सहारा पीड़ितों को आर्थिक सहायता भी देंगे।

Mukhyamantri Cycle Yojana: बिहार सरकार की योजनाओं से आसान हुई बेटियों...

बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना और प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है। जानिए आफरीन, माही और सबरीन की...

Gaya Pitru Paksha Mela 2026:गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 संपन्न, 51 लाख...

गयाजी पितृपक्ष महासंगम 2026 में 51 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। विदेशी श्रद्धालुओं की भागीदारी, टेंट सिटी और आधुनिक सुविधाओं ने आयोजन को खास...

JPSC Paper Leak Case: 19 अक्टूबर से पहले CID दाखिल करेगी...

 JPSC भर्ती परीक्षा में धांधली और OMR शीट में हेराफेरी मामले में CID अगले सप्ताह चार्जशीट दाखिल करेगी। पांच प्रमुख आरोपियों की भूमिका और...