Dhanbad Suicide : जुआ और कर्ज के बोझ तले दब गई जिंदगी: युवक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या…

409
Dhanbad Suicide : जुआ और कर्ज के बोझ तले दब गई जिंदगी: युवक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या...
Dhanbad Suicide : जुआ और कर्ज के बोझ तले दब गई जिंदगी: युवक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या...
Advertisment

Dhanbad Suicide : धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत शिक्षक कॉलोनी में गुरुवार की रात एक दर्दनाक घटना घटी है। कर्ज और जुए की लत से परेशान होकर एक युवक ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई।

Advertisment

Bengaluru Stampede मामले में पहली गिरफ्तारी, विराट कोहली का ये खास करीबी एयरपोर्ट से गिरफ्तार… 

जुआ खेलते हुए कर्ज के बोझ तले दब गया 

Dhanbad Suicide : जांच करती पुलिस
Dhanbad Suicide : जांच करती पुलिस

मृतक की पहचान भोलू साव के रुप में हुई है। मृतक कर्ज और जुए की लत से परेशान बताया जा रहा था। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक की पत्नी भी घर पर ही मौजूद थी। कुछ देर पहले पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद भोलू ने यह खौफनाक कदम उठाया।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Politics : GSB गायब, घोटाला हाजिर: लोहरदगा की सड़क ने खोली हेमंत सरकार की पोल!-बाबूलाल का बड़ा हमला… 

Dhanbad Suicide : टोटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था भोलू

मिली जानकारी के मुताबिक भोलू टोटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। लेकिन सूत्रों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से वह जुए और उधारी की लत का शिकार था। धीरे-धीरे वह कर्ज के बोझ में डूबता चला गया और अंततः जिंदगी से हार मान ली।

ये भी पढ़ें- Palamu Crime : दो दर्जन हत्याओं का कुख्यात अपराधी पांकी से गिरफ्तार… 

घटना की सूचना मिलते ही कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।

आदर्श गुप्ता की रिपोर्ट–

ये भी जरुर पढ़ें-

Ranchi Breaking : जमीन के सौदे में मौत की डील! मालिक की पत्थर से कुचलकर हत्या, चार गिरफ्तार… 

Ranchi Breaking : रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए एक्जीक्यूटिव इंजिनियर, एसीबी की बड़ी कार्रवाई… 

Breaking : स्वास्थ्य व्यवस्था का पहले हो ‘डायग्नोसिस’, फिर इलाज-बीजेपी का हेमंत सरकार पर सीधा हमला… 

JAC 12th Arts Result 2025 : पैसों की तंगी, पिता बीमार फिर भी कमाल कर गई प्रेरणा, बनी दूसरी स्टेट टॉपर… 

Dhanbad : मछली मारते समय फटा डाइनामाइट, हाथ के उड़े परखच्चे, कलाई हाथ से अलग… 

Breaking : सिरम टोली फ्लाईओवर का नाम होगा ‘कार्तिक उरांव फ्लाईओवर’: सीएम हेमंत सोरेन का ऐलान… 

Dhanbad Crime : चोरी करते रंगेहाथ धराई महिला, मौके पर पहुंच गई पुलिस फिर… 

Bengaluru Stampede : RCB विक्ट्री परेड में भगदड़ से 11 की मौत, हाईकोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान, दोपहर 2:30 बजे सुनवाई… 

 

 

 

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates