Hazaribagh : बिना नंबर के ही दौड़ रही नगर निगम की वाहने, नहीं कर रहा कोई कार्रवाई…

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम द्वारा चलाई जा रही कई गाड़ियां बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रही हैं। नियमों के मुताबिक, बिना रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ियों का संचालन अवैध है, लेकिन न तो ट्रैफिक पुलिस और न ही नगर निगम प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई कर रहा है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : ईद और रामनवमी पर माहौल खराब किया तो खैर नहीं, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने के निर्देश…

Hazaribagh : बिना नंबर के चल रही वाहने
Hazaribagh : बिना नंबर के चल रही वाहने

कानून का उल्लंघन बिना नंबर के वाहनों का चलना

स्थानीय निवासी बटेश्वर मेहता ने बताया कि बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां न केवल कानून का उल्लंघन कर रही हैं, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जिम्मेदारी तय करना भी मुश्किल हो जाएगा। कई बार लोग इन गाड़ियों की लापरवाही की शिकायत नगर निगम अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

ये भी पढ़ें- Palamu Mafia : माफिया राज! छापेमारी के लिए गई वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला, 5 जख्मी… 

Hazaribagh : नियम का उल्लंघन गंभीर है-जिला परिवहन पदाधिकारी

Hazaribagh : नियम का उल्लंघन गंभीर है
Hazaribagh : नियम का उल्लंघन गंभीर है

जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कामती का कहना है कि बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी वाहन सड़क पर नहीं चल सकता। यह नियम सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है और इसका उल्लंघन गंभीर मामला है। वही उन्होंने यहां तक कहा कि अगर कोई शोरूम बिना रजिस्ट्रेशन के गाड़ियों को बेच रहा है तो उसे पर 25000 फाइन और शोरूम को सील कर देने तक का नियम है परंतु नगर निगम की गाड़ियां सड़कों पर बिना नंबर के कैसे दौड़ रही है यह अभी कई सवाल खड़े करता है

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today : उफ्फ कब रुकेगी ये बारिश, इस दिन से मौसम साफ होने के आसार… 

वहीं, नगर निगम प्रबंधन का दावा है कि अधिकतर सफाई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, जबकि कुछ की प्रक्रिया जारी है। सहायक नगर आयुक्त के अनुसार, सभी चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वाहन नियंत्रित गति से चलाएं।

त6ूबह 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- Sahibganj में 5 आदिम जनजाति के बच्चो की रहस्यमयी तरीके से मौत, दहशत के साये में… 

गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो सुनिश्चित करेंगे-विधायक प्रदीप प्रसाद

वही हजारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद ने भी इस पूरे मामले पर बात करते हुए कहा है कि आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। वह नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता कर सभी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो और रजिस्ट्रेशन वाली गाड़ियां ही सड़कों पर चले यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें- IPL 2025 में Robin Minz के पदार्पण पर CM Hemant Soren ने दी शुभकामनाएं… 

हजारीबाग ट्रैफिक पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। आम लोगों का कहना है कि निजी वाहनों पर सख्ती बरतने वाली पुलिस नगर निगम की बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को नजरअंदाज कर रही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या कदम उठाता है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट–

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage : बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...