DIG ने की जिले की पुलिस के साथ बैठक, कहा – चुनाव के लिए कमर कस तैयार है पुलिस

DIG ने की जिले की पुलिस के साथ बैठक, कहा – चुनाव के लिए कमर कस तैयार है पुलिस। अंतरराज्ययीय सीमाओं की हो रही सतत निगरानी। यूपी के सीमावर्ती इलाकों की पुलिस के साथ मिलकर बनाई रणनीति

बक्सर: शाहाबाद रेंज के डीआइजी नवीन चंद्र झा शनिवार को बक्सर पहुंचे। आगामी रामनवमी तथा चुनाव के मद्देनज़र उन्होंने एसपी दोनों एसडीपीओ तथा पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की और उनके द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पर्व और फिर चुनाव को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। निरोधात्मक कार्रवाई के साथ-साथ आदर्श आचार संहिता का बेहतर ढंग से अनुपालन कराया जा रहा है। अंतरराज्ययीय सीमाओं पर भी निगरानी की जा रही है ताकि शराब बंदी कानून का भी बेहतर ढंग से अनुपालन कराया जा सके।

यह भी पढ़ें- GAYA में माफिया सुधर जाएं अन्यथा बंद होंगे जेल में या फिर यहीं होगा उनका पिंडदान- सम्राट चौधरी

डीआइजी ने बताया कि पिछले ट्रैक रिकॉर्ड के हिसाब से सभी पर्व यहां शांतिपूर्ण तरीके से मनाए गए हैं इस बार भी बेहतर ढंग से मनाने के लिए तैयारियां हैं। चुनाव और आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों के वरीय अधिकारियों के साथ एसपी तथा एसडीपीओ आदि ने बैठक कर आदर्श आचार संहिता का अनुपालन व चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण के लिए तैयारी की है। संबंधित थानों के अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- GAYA में हत्या की प्राथमिकी दर्ज होने के 6 घंटे के अंदर 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

ट्रैफिक जाम की समस्या के लिए भी पुलिस तैयार
डीआईजी ने बताया कि ट्रैफिक जाम की समस्या के लिए भी पुलिस तैयार है। ट्रैफिक डीएसपी तथा अन्य पुलिसकर्मियों को यह निर्देश दिया गया है कि ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए तमाम प्रयास किए जाएं ताकि लोगों को सहूलियत हो।

बक्सर से धीरज की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

DIG

DIG
DIG
DIG

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...