DIG ने 35 पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य के लिए किया सम्मानित

सासाराम : खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां शाहाबाद क्षेत्र के डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने अपने प्रक्षेत्र के 35 पुलिसकर्मियों को बिहार पुलिस पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित कर बेहतर कार्य करने के लिए सम्मानित किया है। जिसमें रोहतास जिला (12), बक्सर (10) और कैमूर व भोजपुर जिला के 13 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। इन लोगों को डीआईजी ने प्रशस्ति पत्र के अलावा नगद राशि भी दी।

Goal 6 22Scope News

रोहतास के एसपी रौशन कुमार के अलावा पुलिस इंस्पेक्टर ललन प्रसाद, बृजेश कुमार सिंह, सुशांत कुमार मंडल, सिपाही राहुल कुमार, अमरेश कुमार और पंकज कुमार पांडे आदि को सम्मानित किया गया। कैमूर एसएसपी ललित मोहन शर्मा, एसडीपीओ शिवशंकर कुमार को भी डीआईजी ने प्रशस्ति पत्र एवं नगद राशि भेंट की। डीआईजी डॉ. सत्य प्रकाश ने बताया कि पुलिसकर्मियों के मनोबल को समय-समय पर बढ़ाने एवं उनके उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित करने के लिए यह आयोजन किया गया।

यह भी पढ़े : DIG ने चलाया वाहन जांच अभियान, SP, DSP व सभी थानेदार को दिए सख्त निर्देश

यह भी देखें :

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

Sita Soren Electricity Crisis: सड़क जाम में फंसीं सीता सोरेन का...

Sita Soren Electricity Crisis: बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम के दौरान पूर्व विधायक सह भाजपा...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं JPSC परीक्षा मामले में...

14th JPSC Case Shweta Gupta Bail: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े और अनियमितता से जुड़े मामले में गिरफ्तार...

Mukesh Ambani Women Empowerment: ‘महिलाएं आगे बढ़ेंगी तो भारत आगे बढ़ेगा’,...

Mukesh Ambani Women Empowerment: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत की प्रगति में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा...