Advertisement
Advertisement

Gaya में लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित

Gaya : लोकसभा चुनाव को बेहतर ढंग से शांतिपूर्ण संपन्न करने वाले जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों को एसएसपी आशीष भारती ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर न केवल फील्ड में काम करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया बल्कि बैक आफिस में काम करने वाले पुलिस अधिकारी जो चुनाव ड्यूटी में लगाए थे उन्हें भी सम्मानित किया गया।

खास बात यह भी चुनाव को संपन्न कराने में केंद्रीय सुरक्षा बल के अधिकारियों की भी अहम भूमिका रही थी। ऐसे में सुरक्षा बल के अधिकारियों को भी इस मौके पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि इस मौके पर जिले के नक्सल क्षेत्र में केंद्रीय सुरक्षा बल ही विशेष रूप से लगाये गए थे। उनकी भूमिका नक्सल वाले इलाके में अहम थी। केंद्रीय सुरक्षा बल की 70 कम्पनियां चुनावी ड्यूटी में लगाए गए थे।

Gaya में लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानित –

एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि लोकसभा चुनाव बेहद शांतिपूर्वक संपन्न हुआ जिले के किसी भी कोने में किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई और ना ही वोटिंग को लेकर कोई विवाद या झगड़ा हुआ यह जिला पुलिस के लिए बड़ी बात है। वहीं सीआरपीएफ के कमांडेंट मयंक कुमार ने कहा कि बेहतर ढंग से चुनाव संपन्न होने के पीछे बेहतर कोऑर्डिनेशन है। उन्होंने कहा कि चाय जिला पुलिस हो या फिर केंद्रीय सुरक्षा बल दोनों ने अपनी ड्यूटी को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया है। gaya gaya gaya

यही वजह रही की चुनाव बेहतर ढंग से संपन्न हो सका। इस मौके पर चुनाव के दौरान लू लगने से हुई दो पुलिस कर्मियों की मौत की घटना को भी याद किया गया। साथ ही मृत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

गया से आशीष कुमार की रिपोर्ट 

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Modi Cabinet में बिहार से हो सकते हैं 10 मंत्री, देखें संभावित नाम

Commercial Advertisment

Radha Govind Samvad Launch: मंत्री योगेंद्र महतो ने किया ‘राधा गोविन्द...

Radha Govind Samvad Launch, रामगढ़: झारखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई पहल की शुरुआत हुई है। राधा गोविन्द शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्था...

Dhanwar UCO Bank Robbery: 10 लाख से ज्यादा की रकम लूटे...

Dhanwar UCO Bank Robbery: जिले के धनवार थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े यूको बैंक को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया।...

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...