श्री स्थूलीभद्र श्रेष्ठीसुदर्शन जैन श्वेतांबर मणीलक्ष्मी तीर्थ में भव्य मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए दिलीप जायसवाल

‎पटना : बिहार भाजपा के अध्यक्ष और उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल आज पटना स्थित श्री स्थूलीभद्र श्रेष्ठीसुदर्शन जैन श्वेतांबर मणीलक्ष्मी तीर्थ (कमलदह) में नवनिर्मित होने वाले भव्य मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने इस कार्य के लिए लोगों को बधाई और शुभकामनाएं भी दी। इस भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर, आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए समाज की एकजुट भावना को प्रत्यक्ष अनुभव करने का अवसर मिला।

भव्य मंदिर का यह निर्माण न केवल श्रद्धा का प्रतीक है – दिलीप जायसवाल

उन्होंने कहा कि भव्य मंदिर का यह निर्माण न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को धर्म, अहिंसा और सत्य के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करेगा। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि यह दिव्य तीर्थस्थल जनमानस को निरंतर सद्भाव, शांति और कल्याण का संदेश देता रहे। यह जैन तीर्थ निश्चित ही आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बनेगा।

Dilip Jaishwal 2 22Scope News

जायसवाल ने कहा- NDA सरकार की प्राथमिकता न केवल विकास है बल्कि विरासत को सहेजना भी है

‎भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि एनडीए सरकार की प्राथमिकता न केवल विकास है बल्कि विरासत को सहेजना भी है। बिहार सरकार हो या केंद्र की सरकार हो, इस कार्य में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पटना हो या बिहार हो, यहां का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां सभी संप्रदायों के तीर्थस्थल हैं और देश-विदेश के धर्मावलंबी यहां पहुंचते हैं। ‎उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार पाटलिपुत्र के गौरवशाली इतिहास को फिर से स्थापित करने में जुटी है। इसके तहत कई कार्य किए जा रहे हैं।

Dilip Jaishwal 1 22Scope News

Samrat 3 22Scope News

यह भी पढ़े : चुनाव में प्रबंधन समिति का प्रबंधन उल्लेखनीय, जीत की रखी आधारशिला – दिलीप जायसवाल

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...