दिव्यांगजनों को मिला भारत सरकार का तोहफा, एडिप योजना के तहत 1160 लोगों को किया गया उपकरण वितरण

नालंदा : सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत सोगरा उच्च विद्यालय के मैदान में शनिवार को दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का नि:शुल्क वितरण शिविर का आयोजन कर किया गया। इस शिविर के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार उपस्थित रहें। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम भारत सरकार का एक मिनी रत्न उपक्रम है। जो दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन भारत सरकार के तत्वावधान में काम कर रहा है।

एडिप योजना के अंतर्गत कुल 1160 दिव्यांगजन लाभार्थियों को चिन्हित किया गया था। इन पूर्व चिन्हित लाभार्थियों को लगभग एक करोड़ 21 लाख 9168 रुपए के सहायक उपकरणों का नि:शुल्क वितरण किया गया है। सोगरा स्कूल के मैदान में 1950 उपकरणों का नि:शुल्क वितरण दिव्यांग जनों के बीच किया गया। इनमें मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल 82, ट्राई साइकिल 493, फोल्डिंग व्हीलचेयर 213, सी.पी. चेयर 28, बैसाखी 598, वाकिंग स्टिक 78, रोलेटर 32, बीटीई (कान की मशीन) 94, एडियल किट 16, ब्रेल केन 11, सुगम्य केन 21, सेल फोन 16, कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स 268 है।

इस मौके पर सासंद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से 1160 चिन्हित लाभार्थियों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। भारत सरकार और बिहार सरकार किशोर सकारात्मक है कि जो दिव्यांगजन है उन्हें मुख्य धारा में लाया जा सके। अब खुद को कमजोर नहीं समझे। आज बिहार में सड़क बन गई है हर लोगों को लगता है कि हम भी स्कूटर और मोटरसाइकिल से चले। सरकार ने अच्छी व्यवस्था की है। भारत सरकार इसके लिए बधाई की पात्र है और बिहार सरकार भी, लगातार केंद्र और राज्य सरकार का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सहयोग कर सके। समारोह में एलिम्को के प्रबंधक एवी अशोक कुमार विधान पार्षद रीना देवी, विधायक गण एवं जिला प्रशासन मौजूद रहे।

रजनीश किरण की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...