जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल नवादा के महिला वार्ड का किया जीर्णोद्धार

नवादा : नवादा जिला पदाधिकारी के कर कमलों द्वारा आज सदर अस्पताल नवादा के महिला वार्ड का जीर्णोद्धार किया गया। उन्होंने सिविल सर्जन एवं डाॅक्टरों को अस्पताल के व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और प्रसव वार्ड में आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं, जिससे उन्हें कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़े।

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए गए। साथ ही सभी प्रकार की दवाई और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर नवादा के उप विकास आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा, सिविल सर्जन राम कुमार प्रसाद, नवादा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार, डीआईओ अशोक कुमार और अमित कुमार डीपीएम के साथ-साथ अस्पताल के अन्य डाॅक्टर एवं कर्मी उपस्थित थे।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...