Advertisement
Advertisement

‘किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें जिलेवासी’

बेतिया : बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय की अध्यक्षता में दुर्गापूजा त्योहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था के दृष्टिगत एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न हुई।जिलास्तरीय शांति समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व-त्यौहार के अवसर पर समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखने में आपका सहयोग अपेक्षित है। आपके सहयोग से पूर्व के पर्व-त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया गया है। दुर्गापूजा का त्यौहार भी सद्भाव, सौहार्द के साथ संपन्न कराना है। आप सभी जिला प्रशासन को सहयोग करें और जिले में शांतिपूर्ण तरीके से पर्व-त्योहार को हषोल्लास के साथ मनाएं।

शांति समिति के सदस्यों से जिलाधिकारी ने कहा कि पूजा अवधि में रात्रि के समय पूजा पंडाल श्रद्धालुओं से खाली रहता है। इस दौरान पूजा समिति के वोलिएंटर्स को सजग एवं सतर्क रहना है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि पूजा-पंडालों सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस मजिस्ट्रेट, महिला दंडाधिकारी, महिला पुलिस बल सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है। पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की चूक, लापरवाही, शिथिलता एवं कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सजग एवं सचेत रहकर अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निवर्हन करेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा जिलेवासियों से अपील की गयी है कि हर्षोल्लास के साथ पर्व-त्योहार को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाएं। जिला प्रशासन द्वारा पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। असामाजिक तत्वों तथा अन्य अपराधियों की सूचना त्वरित गति से पुलिस प्रशासन को दें ताकि कार्रवाई की जा सके। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों के पोस्टों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने अपील की है कि जिलेवासी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे। जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है।

यह भी देखें : 

जिलास्तरीय शांति समिति के सदस्यों से परिचय प्राप्त करते हुए पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने कहा कि शांतिपूर्वक, भाईचारे, जोश एवं उमंग के साथ पर्व त्यौहार मनाएं। पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा। आप सभी भी शांतिपूर्ण पर्व सम्पन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम अथवा अन्य कारणों से फूहड़पन तथा अश्लीलता नहीं होनी चाहिए। जुलूस वगैरह में हथियार लहराने की घटना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : मानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थों के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Bihar Business Connect 2027: 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और...

Bihar Business Connect 2027, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार ने अपनी तैयारियां...

Bihar Lawyers Stipend Scheme: बिहार में युवा वकीलों के लिए बड़ा...

Bihar Lawyers Stipend Scheme, पटना: बिहार में वकालत की शुरुआत करने वाले युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहारा देने के लिए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026: 36वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार के...

Bihar Sepaktakraw National Championship 2026, पटना: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित 36वीं सीनियर राष्ट्रीय सेपकटकरा प्रतियोगिता-2026 में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन...