DM ने जिलेवासियों को नए साल की दी बधाई, कहा- शांतिपूर्ण से मनाएं त्योहार

बेतिया : बेतिया के जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने जिलेवासियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक, पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को नववर्ष की ढ़ेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आप सभी के सहयोग से हमारा जिला निरंतर विकास के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर है। गत वर्षों में तमाम निर्वाचन, पर्व-त्यौहार, वरीय पदाधिकारियों/जनप्रतिनिधिगण का जिला भ्रमण आदि अत्यंत शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इसके लिए पुनः आप सभी को तहेदिल से धन्यवाद।

जिले में विधि-व्यवस्था संधारण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधि-व्यवस्था संधारण के निमित जिला प्रशासन पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर बेहतर तरीके से कार्य कर रही है। विगत वर्ष में विभिन्न पर्व त्यौहार जैसे होली, दिवाली, छठ, ईद, बकरीद इत्यादि शांतिपूर्ण तरीके से बिना विधि-व्यवस्था की समस्या के आपसी भाई-चारे के संदेश के साथ सम्पन्न हुआ। इसके लिए मैं जिलावासियों को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। आइए, हम सभी यह प्रण लें कि पश्चिम चंपारण जिले को और अधिक तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर करेंगे। मैं एक बार पुनः आप सभी जिलावासियों को जिला के कर्मी/पदाधिकारियों को नव वर्ष की असीम शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

यह भी पढ़े : New Year के जश्न में डूबा पटना, पुलिस ने रात में चलाया गहन चेकिंग अभियान

यह भी देखें :

दीपक कुमार की रिपोर्ट

तारिक अनवर का बड़ा हमला, कहा- ‘राम मंदिर किसी की बपौती...

कटिहार : कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने राम मंदिर को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देकर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने कहा कि राम...

Giddi Bhurkunda Bridge: पुल बना नहीं, लेकिन श्रेय की लड़ाई तेज!...

Giddi Bhurkunda Bridge: गिद्दी-भुरकुंडा दामोदर पुल के निर्माण को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ रही है। बुधवार को बीजेपी की ओर से आयोजित एक प्रेस...

बेलदौर में पुलिस टीम पर हमला कर अपराधी ने छीनी पिस्टल,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और अपराधियों...