दिव्यांग को अंतरजातीय विवाह करना पड़ा महंगा, परिवार वालों ने संपत्ति से किया बेदखल

नवादा : नवादा जिले से एक खबर है। नेमदारगंज थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव का गौरव कुमार निराला ने दोबरा पर के रहने वाली प्रतिभा कुमारी से 2017 में प्रेम-विवाह किया था। जिसके बाद गौरव के परिवार वालों के द्वारा मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मार देने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद गौरव कुमार ने अपने परिवार के साथ शहर के डोगरा पर स्थित किराए के मकान में रहकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं।

कई बार हमारे परिवार के साथ की गई गाली-गलौज और जान से मारने की दी गई धमकी – दिव्यांग गौरव

गौरव निराला ने बताया कि भाई सौरभ कुमार निराला, वैभव कुमार निराला, मोहिनी कुमारी, मधु कुमारी एवं मां सुनीता कुमारी के द्वारा हम लोगों के साथ मारपीट एवं गाली- गलौज कर परिवार को जान मारने की धमकी देते हुए कई बार सब परिवार पर जानलेवा हमला किया। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार के द्वारा हमारा जमीन जायदाद नहीं दिया जा रहा है। कारण यह है कि मैं अंतर जातीय विवाह किया हूं। जिससे मेरा परिवार काफी नाखुश है और मुझे मेरे जमीन से बेदखल कर दिया गया है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़े : शराब की बड़ी खेप को उत्पाद बलों ने किया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार…

अनिल कुमार की रिपोर्ट

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...