DM ने अधिकारियों के साथ शाहपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

आरा : जिले के डीएम तनय सुल्तानिया ने गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि के मद्देनजर बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। गंगा नदी का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण दियारा के क्षेत्रों में उत्पन्न बाढ़ के संकट में उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। गुरुवार को डीएम तनय सुल्तानिया ने अधिकारियों के साथ शाहपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देश दिए।

उन्होंने स्थानीय नागरिकों को भी आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इस दौरान, डीएम ने बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए राहत कार्यों की योजना साथ ही आवश्यकता अनुसार पॉलिथीन सीट्स, जीवन रक्षक दवा, ऊंचे स्थलों का चयन, पशुओं के लिए चारा समेत अन्य आवश्यक व्यवस्था को ससमय उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

यह भी देखें :

बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर पीड़ितों को इलाज किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को पॉलीथीन शीट वितरण किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई के माध्यम से पीड़ितों को भोजन कराया जा रहा है। पशुपालन विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाकर मवेशियों के लिए चारा वितरण किया जा रहा है।

होमगार्ड बहाली के लिए की गई आवश्यक तैयारियों का DM ने लिया जायजा

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने भोजपुर में शनिवार यानी 21 सितंबर से न्यू पुलिस केंद्र आरा में प्रारंभ होने वाली होमगार्ड बहाली के लिए की गई आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा यथाशीघ्र मैदान की साफ-सफाई करवाने को कहा। साथ ही नियंत्रण कक्ष, रनिंग ट्रैक, ऊंची कूद स्थल, लंबी कूद स्थल, गोला फेंक स्थल और मेडिकल कैंप का अवलोकन किया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस निरीक्षण में जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और होमगॉर्ड आदि मौजूद थे।

Ara DM 1 1 22Scope News
होमगार्ड बहाली के लिए की गई आवश्यक तैयारियों का DM ने लिया जायजा

यह भी पढ़े : गंगा के जलस्तर बढ़ने से दियारा क्षेत्र के लोगों की बढ़ी समस्या

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Jharkhand Rail Project Approval: झारखंड में रेलवे का नया अध्याय! ₹3,907...

Jharkhand Rail Project Approval: केंद्र सरकार ने झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली लगभग ₹3,907 करोड़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंज़ूरी दी है। इस...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए...

RIMS Ranchi MBBS Seats Increased: झारखंड में मेडिकल एजुकेशन सेक्टर के लिए अच्छी खबर है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ...

Himanshu Singh Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में बड़ा खुलासा! SIT ने...

Himanshu Singh Murder Case: पुलिस को हाई-प्रोफाइल हिमांशु सिंह मर्डर केस की जांच में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने...