DM का सख्त निर्देश, होम डिलीवरी अपनाएं, शादी सीजन के लिए खास इंतजाम

कैमूर : कैमूर जिले में रसोई गैस यानी एलपीजी की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार हुआ है। जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि प्रशासन गैस की उपलब्धता और वितरण पर लगातार नजर बनाए हुए है। जिलाधिकारी के मुताबिक, मार्च के मुकाबले अप्रैल के पहले पखवाड़े में गैस आपूर्ति में करीब आठ से नौ प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मार्च में जहां करीब 47 हजार सिलेंडर सप्लाई हुए थे। वहीं अप्रैल में यह संख्या बढ़कर 49 हजार हो गई है।

जिले में फिलहाल 3 हजार सिलेंडर स्टॉक में हैं, जबकि करीब 24 हजार बुकिंग लंबित है – DM नितिन कुमार सिंह

जिले में फिलहाल तीन हजार सिलेंडर स्टॉक में हैं, जबकि करीब 24 हजार बुकिंग लंबित है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही सभी लंबित बुकिंग पूरी कर ली जाएंगी। आगामी शादी-विवाह और धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए व्यावसायिक सिलेंडरों के लिए विशेष प्रोटोकॉल लागू किया गया है। जरूरतमंद परिवार अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, उपभोक्ताओं की शिकायतों पर डीएम ने गैस एजेंसियों और वेंडरों को सख्त चेतावनी दी है। फोन कॉल रिसीव नहीं करने पर कार्रवाई की बात कही गई है।

Kaimur DM 1 22Scope News

आम लोगों की सुविधा के लिए गैस आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है – प्रशासन

भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं और होम डिलीवरी का ही उपयोग करें। साथ ही पहाड़ी और नेटवर्क से दूर इलाकों में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को गैस बुकिंग और आपूर्ति की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन का कहना है कि आम लोगों की सुविधा के लिए गैस आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है।

Kaimur DM 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : कैमूर में LPG आपूर्ति सामान्य, गैस उपभोक्ताओं के लिए प्रशासन ने जारी किए नए नियम

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

पटना में तिलक समारोह का काला सच? दो सगी बहनों के...

Patna News: पटना ज़िले के नौबतपुर थाना इलाके में दो बहनों के साथ कथित गैंगरेप का मामला सामने आया है। उन्हें एक तिलक समारोह...

एनकाउंटर के बाद भरत तिवारी का पुराना वीडियो वायरल, आखिरी इच्छा...

Bharat Tiwari Police Encounter: भोजपुर ज़िले के बिलोती गाँव के रहने वाले 30 साल के भरत तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद,...

मुजफ्फरपुर अग्निकांड मामले में नया मोड़! एलबी सिंह की नीतीश कुमार...

पटना: जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव LB सिंह ने मुज़फ़्फ़रपुर अस्पताल में लगी आग की घटना के संबंध में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री...