मरीजों की जान पर आफत, सदर अस्पताल में नहीं रहते हैं डॉक्टर

नालंदा : मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा के बिहार शरीफ सदर अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है. गर्भवती महिला के पति अजीत कुमार का कहना है कि वह शुक्रवार को रात को डिलीवरी के लिए पत्नी को लेकर अस्पताल आया था लेकिन शनिवार दोपहर 3:00 बजे तक कोई भी डॉक्टर इलाज के लिए नहीं आया. दुसरे मरीज के परिजन का भी कहना है कि घंटों इंतजार के बाद भी इस अस्पताल में डॉक्टर नहीं आते.

वहीं जब इस बारे में DS डॉ.सुजीत कुमार अकेला से प्रतिक्रिया लेने के लिए संवाददाता पहुंचे तो वो भी नदारद दिखे. मैनेजर हेमंत कुमार से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने भी  कुछ बोलने से इनकार कर दिया.

नालंदा जिला का सबसे बड़ा अस्पताल बिहार शरीफ सदर अस्पताल सिर्फ नाम का अस्पताल रह गया है. मरीज़ परेशान यहाँ इलाज के लिए परेशा रहते हैं. इमरजेंसी में मरीज़ की जान पर बन आती है लेकिन सरकारी व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रही.

रिपोर्ट : रजनीश किरण

कोरोना वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लेना है तो पहुंचिए सदर अस्पताल

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...