Advertisment

डॉक्टरों को मिलेगी सुरक्षा, मारपीट और दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

झारखंड में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को स्वास्थ्य मंत्री की मंजूरी

स्वीकृति के लिए कैबिनेट में भेजी जाएगी फाइल

रांची : डॉक्टरों की सुरक्षा से जुड़े मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मंजूरी दे दी है। अब इससे संबंधित फाइल कैबिनेट में भेजा जाएगा। वहां से मुहर लगते ही सरकार इसे राज्यभर में लागू कर देगी।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य के डॉक्टर लंबे समय से मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की मांग कर रहे थे। कई राज्यों में इसे लागू कर दिया गया है। इसलिए डॉक्टरों की मांग को देखते हुए दूसरे राज्यों में लागू इस विधेयक को बारीकी से उन्होंने अध्ययन कर समझा। इसके बाद इसे स्वीकृति दे दी।

गौरतलब है कि यह एक्ट डॉक्टरों की सुरक्षा से जुड़ा है। इसमें डॉक्टरों के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट और दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का प्रावधान है। झारखंड का चिकित्सा जगत लंबे समय से इसे लागू करने की मांग कर रहा है।

Jamshedpur Dengue Alert: डेंगू के 5 संदिग्ध मरीज मिले, मलेरिया के...

 जमशेदपुर में डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। जापानी इंसेफ्लाइटिस के दो और स्वाइन फ्लू का एक संदिग्ध भी मिला, मलेरिया के 35...

JPSC Controversy: JPSC में फैसलों पर उठे सवाल, सदस्यों की आपत्ति...

 JPSC में निवर्तमान अध्यक्ष एल. ख्यांगते के कार्यकाल में कई अहम फैसलों पर सदस्यों ने आपत्ति जताई। इसके बावजूद निर्णय आगे बढ़ने से आयोग...

JPSC Scam: अभय तिवारी के रिमांड में बड़ा खुलासा, 60 से...

JPSC मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी ने CID पूछताछ में कथित वसूली सिंडिकेट और 11वीं व 13वीं परीक्षा में पैसे लेने से जुड़े कई...