पहाड़ी इलाकों में आज भी पेयजल संकट

कैमूर : कैमूर जिले के चैनपुर थाना का इलाका पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित है। पहाड़ी के नीचे बसा बढौना गांव आज भी पेयजल के लिए तरस रहा है सरकार की नल जल योजना पूरी तरह से फेल है। कहने को तो हर वार्ड में नल जल लगा है। लेकिन नल से एक बूंद भी पानी के लिए ग्रामवासी तरस रहे हैं। करीब दो सप्ताह से नल जल योजना पूरी तरह से बंद है। मात्र दो चापाकल के सहारे ग्रामवासी प्यास बुझाने को जद्दोजहद कर रहे हैं। सुबह और शाम में चापाकल पर महिला और पुरुषों की लंबी कतारें देखने को मिल रहा है।

इस संबंध में दूरभाष पर पंचायत के मुखिया मोहम्मद बशीर ने पीएचडी विभाग के एसडीओ व कनीय अभियंता से नल के जल को नियमित रूप से चालू करने की मांग किया। पदाधिकारी के तत्काल कार्रवाई का आश्वासन के बाद भी नल का जल ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। इस संबंध में पीएचडी विभाग के एसडीओ से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उचित कार्रवाई करते हुए पानी की समस्या दूर की जाएगी।

https://22scope.com/rapidly-increasing-eye-flu-in-kaimur-the-governments-campaign-did-not-work/

विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...