Advertisement
Advertisement
Advertisement

CCL गोविंदपुर परियोजना में वाटर टैंकर पलटने से ड्राइवर और खलासी घायल

बेरमो : CCL कथारा प्रक्षेत्र के स्वांग गोविंदपुर फेस टू कोलियरी की खुली खदान में रविवार की रात्रि होलपेक वाटर टैंकर पलट गया. जिससे सीसीएल के ऑपरेटर अमृत तुरी और उप चालक प्यारी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए. जल्द ही सहकर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल के डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया एवं बेहतर इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार सीसीएल कर्मी अमृत तूरी एवं प्यारी यादव वाटर टैंकर से खूली खदान में पानी का छिड़काव कर रहे थे. इसी बीच टैंकर का ब्रेक फेल हो गया. टैंकर का संतुलन बिगड़ गया और खुली खदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि वाटर टैंकर बहुत दिन से ब्रेक डाउन भी था. गनीमत रही कि टैंकर माइंस के गहराई में नहीं गिरा. अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. बता दें कि कुछ दिल पहले कथारा क्षेत्रीय खान सुरक्षा समिति की द्विपक्षीय एवं त्रिपक्षीय वार्ता में खान सुरक्षा समिति की बैठक में खान सुरक्षा पदाधिकारी केके झा ने शून्य दुर्घटना की बात कही थी. लेकिन कुछ दिन बाद ही यह हादसा हो गया. इधर क्षेत्र के महाप्रबंधक एमके पंजाबी सहित परियोजना के संबंधित अधिकारी घायल सीसीएल कर्मियों से कथारा अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया गया.

रिपोर्ट: मनोज

स्विफ्ट डिजायर और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो घायल

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 21 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 21 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

नीतीश सेतु पर PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री...

पटना: बिहार में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल यानी 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर...

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास भी...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी...