लगातार बारिश से Nalanda की सुखी नदियों में बहने लगा पानी

नालंदा: पिछले छह दिनों से नालंदा में रुक रुककर लगातार बारिश हो रही है। इससे सूखी नदियों में पानी आना शुरू हो गया है। शुक्रवार को जिले के पूरबी इलाके से गुजरने वाली सकरी और जिराइन नदियों में धार बहने लगी। शनिवार को जिला मुख्यालय के बगल से होकर गुजरने वाली पंचाने नदी में भी पानी आ गया है। जिस रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। उम्मीद लगायी जा रही है कि जल्द ही गोइठवा व अन्य सहायक नदियों में भी धार बहनी शुरू हो जाएगी।

नालंदा की अधिकांश नदियों का जलस्रोत झारखंड के कोडरमा से जुड़ी है। अच्छी बारिश होती है तो जिले की नदियां उफनाती हैं। पंचाने नदी में गिरियक के कंचनपुर तक रविवार की शाम तक पानी पहुंच चुका है पानी का बहाव काफी तेज है। नदियों में पानी आने से एक तरफ किसानों को बड़ी राहत मिली है तो दूसरी तरफ गिरते भू-जलस्तर पर रोक लगाने की उम्मीद भी बढ़ गयी है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Bhagalpur में युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, परिजनों ने जहरीली शराब पिला कर…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

Nalanda Nalanda

Nalanda

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...