मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान लखीसराय जिले को दी 326 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 144 योजनाओं का किया शिलान्यास

लखीसराय : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में लखीसराय जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने लखीसराय जिला के कजरा सोलर पावर प्लांट के 3डी मॉडल का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री ने लखीसराय जिला के कजरा सोलर पावर प्लांट के 3डी मॉडल का अवलोकन किया। साथ ही कजरा सोलर पावर प्लांट के कंट्रोल रूम का भ्रमण किया। इस दौरान पावर जेनरेशन हाईब्रिड एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी ली। कजरा (लखीसराय) में प्रथम चरण के तहत 185 मेगावाट सौर ऊर्जा सह 282 मेगावाट आवर बैट्री ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजना का कार्य पूर्ण हो गया है, जबकि द्वितीय चरण के तहत 116 मेगावाट सौर ऊर्जा सह 241 मेगावाट आवर बैट्री ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजना का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने इसकी कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी ली और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कजरा सोलर पावर प्लांट बहुत अच्छा बना है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काफी कार्य किए जा रहे हैं।

CM Lakhisarai 1 22Scope News

मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के उत्पादों एवं कार्यों को देखा और उसकी सराहना की

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने कजरा सोलर पावर प्लांट परिसर से ही रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर लखीसराय जिले के लिए 118 करोड़ रुपये की लागत से 117 योजनाओं का उद्घाटन एवं 208 करोड़ रुपये की लागत से 144 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कजरा सोलर पावर प्लांट परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के विकासात्मक योजनाओं का स्टॉल निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों के उत्पादों एवं कार्यों को देखा और उसकी सराहना की। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां आपकी कृपा से जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए।

CM Lakhisarai 2 22Scope News

CM Lakhisarai 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने 4,840 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 123 करोड़ 80 लाख का सांकेतिक चेक प्रदान किया

मुख्यमंत्री ने 4,840 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 123 करोड़ 80 लाख रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग, खेल विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग, सहकारिता विभाग, कृषि विभाग और उद्योग विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के तहत चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभुक छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उनकी सराहना की। वहां मौजूद छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग अच्छे से पढ़िए, आगे बढ़िए। बिहार को मिल-जुलकर आगे बढ़ाइए।

CM Lakhisarai 3 22Scope News

CM Lakhisarai 5 22Scope News

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान लखीसराय जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के दौरान लखीसराय जिला के कजरा सोलर पावर प्लांट परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल से लखीसराय जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान लखीसराय जिले के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 तथा सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की भी जानकारी दी।

CM Lakhisarai 6 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति यात्रा से संबंधित जिन योजनाओं की स्वीकृति दी गई है, उनका क्रियान्वयन तेजी से करें। सात निश्चय-2 के तहत जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करें। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के तहत जो योजनाएं निर्धारित की गई हैं, उस पर बेहतर ढंग से कार्य शुरू करें। अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित कर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के हित में कार्य कर रही है, उसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएं।

CM Lakhisarai 7 22Scope News

CM Lakhisarai 8 22Scope News

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के दौरान लखीसराय के कजरा सोलर पावर प्लांट परिसर के पास आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब जानते हैं कि 24 नवंबर 2005 को पहली बार एनडीए सरकार बनी तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। याद है ना पहले क्या स्थिति थी? पहले बहुत बुरा हाल था? लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे। समाज में कितना विवाद होता था। कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था? पढ़ाई का क्या हाल था? बहुत कम बच्चे पढ़ते थे। बहुत कम पढ़ाई होती थी। पहले इलाज का पूरा इंतजाम नहीं था। सडकें बहुत कम थीं और जो थीं उनका बुरा हाल था। बिजली बहुत कम जगह थी। अब किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है। पहले कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था, इसलिए वर्ष 2006 से ही कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की गयी है। बड़े पैमाने पर कब्रिस्तानों की घेराबंदी की जा चुकी है। अब कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है।

CM Lakhisarai 9 22Scope News

CM नीतीश के साथ दोनों डिप्टी सीएम, केंद्रीय मंत्री, कई मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान केंद्री केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेंद्र कुमार, मुंगेर प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार, लखीसराय के जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा और लखीसराय की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

CM Lakhisarai 11 22Scope News

CM Lakhisarai 10 22Scope News

 

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान मुंगेर जिले को दी 119 करोड़ की सौगात, 78 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Highlights

Saffrn

Trending News

CBSE Board Exam 2026: Class 10 Improvement Exam की डेटशीट जारी,...

 सीबीएसई ने कक्षा 10वीं की इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी की। 15 से 21 मई तक होगी परीक्षा, जानें पूरा शेड्यूल और अपडेट।CBSE...

Jharkhand Weather Alert: रांची समेत कई जिलों में Orange Alert, तेज...

 झारखंड के रांची सहित कई जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी, 60 किमी प्रतिघंटे तक हवा चलने की संभावना।Jharkhand Weather...

बंगाल, असम व पुडुचेरी में अभूतपूर्व विजय पर बिहार BJP प्रदेश...

‎पटना : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए की अभूतपूर्व और ऐतिहासिक जीत के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय...

DM के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया : बेतिया जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं...

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त : प्रशासन अलर्ट, फ्री नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम...

भागलपुर : भागलपुर जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या- 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img