Giridih: सरिया में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

Giridih: सरिया के बागोडीह चौक पर संचालित सत्यप्रभा हॉस्पिटल नामक एक निजी अस्पताल में इलाजरत एक मरीज की मौत हो गयी है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर व प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इधर घटना के बाद से डॉक्टर व कर्मचारी हॉस्पिटल छोड़ फरार हो गए हैं।

Giridih: अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत

मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके पिता अमरजीत सिंह उम्र लगभग 65 वर्ष की तबियत परसों बिगड़ गयी थी। उन्हें लूज मोशन था, बाकी सबकुछ नॉर्मल था, लेकिन कल उनके हाइपर होने की वजह से उन्हें नींद का इंजेक्शन दे दिया गया जिसके बाद उन्हें होश नहीं आया। रात में हमलोगों ने खाना खिलाने की कोशिश, लेकिन वो नहीं उठे। उस दौरान उनका पल्स चल रहा था।

Giridih: परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

आज सुबह हॉस्पिटल से फोन गया कि उनकी मौत हो गयी है। हमलोग जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने सिर्फ इतना बताया कि हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गयी। इतना कहकर डॉक्टर यहां से निकल गए और बाद में फिर सब कर्मचारी भी वहां से भाग गए। बहरहाल परिजनों ने मौखिक रूप से पुलिस को घटना की सूचना दे दी है। वहीं शव को लेकर हॉस्पिटल में ही मृतक के परिजन डटे हुए हैं।

राज रवानी की रिपोर्ट

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...