Advertisment

निरसा में वाहन चेकिंग के दौरान कार से 10 लाख रुपये बरामद, जांच में जुटी पुलिस

निरसा/धनबाद. निरसा विधानसभा के झारखंड बंगाल के सीमावर्ती मैथन थाना क्षेत्र के मैथन चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान सीआरपीएफ ने एक हुंडई कार से 10 लख रुपये नगद बरामद किये हैं। इसे मैथन पुलिस जब्त कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के सभी थाना में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मैथन चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बंगाल से आने वाली गाड़ी संख्या JH 10 BZ 5841 हुंडई कर को रोका, जहा जांच में 10 लाख रुपये नगद बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार दो व्यक्ति संजीव यादव और मनोज कुमार हाड़ी धनबाद जिला के बरवड्डा स्थित हिमन्ता सिमका ट्रक शोरूम का मैनेजर थे। फिलहाल पुलिस बरामद रुपये को जब्त कर जांच पड़ताल में जुट गयी है।

निरसा से संदीप कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Jharkhand Weather Update: डीप डिप्रेशन से दो दिन भारी बारिश का...

झारखंड में डीप डिप्रेशन के असर से अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी। राजनगर में ठनका गिरने से महिला की मौत, कई...

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...