उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में अहले सुबह होटवार में छापेमारी

सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक छापेमारी

जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड, सेल और अस्पताल की गहन तलाशी

किसी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं

रांची: आज अहले सुबह ज़िला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। उपायुक्त, राँची के निदेशानुसार बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में उप विकास आयुक्त रांची  दिनेश यादव के नेतृत्व छापेमारी की गयी। छापामारी दल में अनुमंडल पदाधिकारी रांची, सदर  दीपक दुबे, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची राजेश्वरनाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक, नगर श्री राजकुमार मेहता, कार्यपालक दण्डाधिकारी  पवन कुमार, संजय प्रसाद, श्रीमती साधना जयपुरियार,  संजय कुमार एवं आवासीय दण्डाधिकारी, हटिया सुश्री स्मृति कुमारी शामिल थे। छापामारी में सहयोग के लिए पुलिस अधीक्षक, नगर श्री राजकुमार मेहता के नेतृत्व में 15 पुलिस पदाधिकारी तथा 100 पुलिस जवान भी उपस्थित थे।

तीन घंटे चली छापेमारी

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस जवानों ने जेल के अंदर प्रत्येक वार्ड एवं सेल की गहन तलाशी ली।

अस्पताल और महिला वार्ड की भी जांच

छापेमारी के दौरान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार अस्पताल की भी गहन जांच की गई। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों ने प्रत्येक महिला वार्ड की भी तलाशी ली।

आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं

छापामारी के दौरान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...