जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर समेत आसपास के इलाकों में 4.3 रिक्टर स्केल की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। झटके इतने तेज थे कि लोगों ने घरों में रखा सामान हिलता हुआ पाया। कुछ जगहों पर टेबल पर रखे गिलास तक पलट गए और पंखे हिलने लगे। अचानक आए इन झटकों से घबराकर लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप का अधिक प्रभाव शहरी क्षेत्रों की बजाय ग्रामीण इलाकों में महसूस हुआ। सरायकेला, चाईबासा, और चांडील मंडल के क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए गए, जिससे वहां के लोग डरे हुए हैं। हालाँकि, प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक किसी प्रकार की जान-माल की हानि की सूचना नहीं है।

मौसम विभाग से अभी तक भूकंप की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है कि अगर भूकंप की तीव्रता ज्यादा होती तो यह एक गंभीर हादसा हो सकता था।


















