सद्दाम से फर्जीवाड़े का लिंक तलाश रही ईडी

रांची: रांची के बरियातू की 8.86 एकड़ जमीन हड़पने की कोशिश मामले में चार दिनों की रिमांड पर लिए गए सद्दाम हुसैन से ईडी ने लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ की।

सद्दाम पर उक्त जमीन के मूल दस्तावेज में हेराफेरी का आरोप है। उसने उक्त जमीन से जुड़े 1940 व 1947 के दो डीड में छेड़छाड़ कर रैयत का नाम बदला, ताकि उस स्थान पर हेमंत सोरेन व उनके पारिवारिक सदस्यों का नाम चढ़ाया जा सके।
ईडी ने हेमंत सोरेन से जुड़े मामले में भी सद्दाम हुसैन की गिरफ्तारी के बाद उसे रिमांड पर लिया है। अब ईडी उससे फर्जीवाड़े का लिंक तलाश रही है।

ईडी यह जानने की कोशिश में है कि जमीन घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, भानु प्रताप प्रसाद, सद्दाम हुसैन, हिलेरियस कच्छप, राजकुमार पाहन व विनोद सिंह की कड़ी में और कितने नाम हैं।

विवादित जमीन का जाली दस्तावेज तैयार करने के लिए सद्दाम को किसका किसका निर्देश मिला था, इस जालसाजी में पर्दे के पीछे व आगे कौन-कौन थे, ईडी और जानकारी इकट्ठा करने में जुटी है।

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...

Ranchi Cyber Crime: रांची में किराये के मकान से चल रहा...

Ranchi Cyber Crime, रांची: राजधानी रांची में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को पंडरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान...