734 करोड़ के जीएसटी घोटाले में ईडी की छापेमारी खत्म, स्क्रैप ढोने के लिए ट्रक नंबर पर चला बाइक का खेल

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 734 करोड़ रुपए से अधिक के जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले की जांच के तहत झारखंड, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के आठ ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई पूरी कर ली है। 7 अगस्त को शुरू हुई यह कार्रवाई शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही, जिसमें महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित अंकेश जैन उर्फ मल्लिक जी के ठिकानों से महत्वपूर्ण कागजात जब्त किए गए।

जांच में ईडी को हवाला नेटवर्क और कागजी कंपनियों के जरिए चलाए जा रहे जीएसटी घोटाले का बड़ा खुलासा मिला है। चौंकाने वाली बात यह रही कि सिंडिकेट से जुड़े कारोबारियों ने दस्तावेजों में 25 से 30 टन स्क्रैप की ढुलाई बाइक से दिखा दी। सिस्टम को बाइपास कर बिना ई-वे बिल के लोहा, कोयला समेत अन्य सामग्रियों की बिक्री भी दिखाई गई। इसके अलावा कमीशन लेकर फर्जी जीएसटी बिल बेचने का भी खुलासा हुआ।

अनुसंधान के दौरान मेसर्स पूजाशी इंटरप्राइजेज द्वारा मेसर्स तिरूमाला इंटरप्राइजेज को स्क्रैप की बिक्री के लिए दिखाए गए दस्तावेजों में जिन ट्रकों के नंबर दर्ज थे, वे वास्तव में बाइक के निकले। एक बाइक तमिलनाडु में रजिस्टर्ड पाई गई, जबकि दूसरी मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश में।

Gumla Polytechnic Engineers Day: Engineers Day पर गुमला पॉलिटेक्निक के छात्रों...

Gumla Polytechnic Engineers Day, गुमला: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में मंगलवार को इंजीनियर्स डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

Bunti Khan Viral Statement: वासेपुर में परेड के बाद सामने आया...

Bunti Khan Viral Statement, धनबाद: वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद उसका एक कथित बयान सोशल...

JPSC-JSSC Exam Scam: 2500+ अभ्यर्थियों के भविष्य पर हाईकोर्ट सख्त, CID...

JPSC-JSSC Exam Scam, रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से जुड़ी परीक्षा धांधली और भर्ती प्रक्रिया के मामले...