कोयला कारोबार और टेंडर घोटाले में ईडी की कार्रवाई तेज, 2 करोड़ नगद और कई जमीन के पेपर जब्त

Dhanbad: झारखंड में कोयला के अवैध कारोबार, मनी लॉन्ड्रिंग और बीसीसीएल (BCCL) के टेंडर घोटाले से जुड़े मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। धनबाद, दुमका और पश्चिम बंगाल में एक साथ 42 ठिकानों पर सुबह 6 बजे छापेमारी की गई। जांच टीमों ने झारखंड में 18 और पश्चिम बंगाल में 24 लोकेशन पर रेड की। अकेले धनबाद में 17 जगहों पर ईडी की टीमें सक्रिय रहीं, जहां कई कारोबारी और ठेकेदार एजेंसी के रडार पर आए।

इन कारोबारियों और ठिकानों पर हुई कार्रवाईः

  • धनबाद:
    ईडी ने सरायढेला स्थित एलबी सिंह, कुसुम बिहार में कुंभनाथ सिंह, शिमलाबहाल में उनके आवास, और संजय खेमका के धनसार स्थित ऑफिस में छापेमारी की।
  • दुमका:
    व्यापारियों और आउटसोर्सिंग से जुड़े लोगों के ठिकानों की तलाशी ली गई, जिसमें अमर मंडल का निवास प्रमुख रहा।
  • पश्चिम बंगाल:
    चिरकुंडा में विनोद महतो, मैथन में अरविंद सिंह और निरसा में रमेश गोप के ठिकानों पर कार्रवाई की गई।

टेंडर में हेराफेरी और कोयला तस्करी मुख्य जांच का आधारः

जानकारी के अनुसार बीसीसीएल टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितता और कोयले की काली कमाई को वैध करने के लिए पैसे के अवैध हस्तांतरण के प्रमाण पहले ही मिले थे। इसी आधार पर ईडी ने यह कार्रवाई की। आउटसोर्सिंग कंपनी एटी देवप्रभा से जुड़े एलबी सिंह, कुंभनाथ सिंह और संजय खेमका पर ठोस आरोप सामने आए हैं। वहीं, जीएसटी चोरी और अवैध परिवहन में कारोबारी अनिल गोयल और दीपक पोद्वर भी जांच के दायरे में हैं।

जब्ती और बरामद दस्तावेजः

छापेमारी में झारखंड में लगभग 2 करोड़ रुपये नकद, 120 जमीन की डीड और कई डिजिटल दस्तावेज मिले हैं। वहीं, बंगाल में नकद और संपत्ति जोड़ने पर कुल 8 करोड़ रुपये की जब्ती की पुष्टि हुई है। जांच के दौरान कई हार्डडिस्क, मोबाइल डेटा और अकाउंटिंग रिकॉर्ड कब्जे में लिए गए।

आगे और भी कार्रवाई संभवः

छापेमारी में GST विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी को देखते हुए माना जा रहा है कि अब टैक्स चोरी से जुड़े मामलों में भी जांच और कार्रवाई आगे बढ़ सकती है। कई ठिकानों पर देर शाम तक कार्रवाई जारी रही, जबकि कुछ स्थानों पर रात तक पूछताछ और दस्तावेजों की जांच चलने की जानकारी मिली है।

रिपोर्टः अनिल पांडे

Saffrn

Trending News

बिहार में Prohibition Law पर सख्ती, मंत्री मदन साहनी ने दिए...

बिहार में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। मंत्री मदन साहनी ने अवैध शराब के 100% विनष्टीकरण और तस्करी...

संथाल गांव की कलाकार पहुंची राष्ट्रीय मंच पर, जानिए कौन हैं...

Bokaro News: बोकारो ज़िले के चंदनकियारी ब्लॉक के संथाल लगला गाँव की प्रतिभाशाली लोक कलाकार बबीता हेम्ब्रम को प्रतिष्ठित 'बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' के...

Saraikela में जंगली हाथी का आतंक, स्कूल समेत कई घरों को...

Saraikela News: सरायकेला-खरसावां ज़िले के चांडिल ब्लॉक में बिद्री, रांगाडीह और पुरानडीह गांवों में एक जंगली हाथी ने भारी तबाही मचाई, जिससे लोगों में...

बिहार में Heritage Conservation को मिलेगी नई दिशा, पुरातात्विक स्थलों के...

 बिहार में पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए स्पेशल विंग का गठन होगा। कला एवं संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा में सचिव ने...

Bihar News: बिहार में Green Energy को बढ़ावा, पश्चिम चंपारण में...

 बिहार के पश्चिम चंपारण स्थित कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में ₹120.74 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक CBG प्लांट स्थापित होगा। परियोजना से 370 रोजगार के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img