400 करोड़ की लागत से बन रही 8 लेन सड़क निर्माण में भ्र्ष्टाचार पर उपायुक्त ने लिया संज्ञान

News 22 scope पर चलाये गए खबर का हुआ असर,उपायुक्त ने लिया संज्ञान

धनबाद: झारखंड की पहली 8 लेन सड़क निर्माण पूर्ण होने से पहले ही उखड़ने और लगभग 20 किलोमीटर लंबी सड़क की दो जगह पर धँसने के मामले में धनबाद उपायुक्त वरुण रंजन ने संज्ञान लेते हुए आरसीडी एवं साज को त्वरित कार्रवाई करते हुए दुरुस्त के निर्देश दिया हैं।

पूरे जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि मीडिया में प्रसारित खबर को जिला प्रशासन ने संज्ञान में लेते हुए लापरवाही एवं गड़बड़ी के खिलाफ साज एवं आरसीडी को निर्देश दिया गया है।

और 4 दिन के अंदर धंसी सड़क को दुरुस्त करने,अतिक्रमण हटाने एवं अन्य गड़बड़ी को दूर करने को कहा गया है।बताते चलें दें कि विश्व बैंक सम्पोषित यह सड़क 400 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है। इसे 30 सितंबर तक पूरा करना था लेकिन कार्य अधूरा है।

पिछले दिनों सड़क भारी वाहनों का दबाव नहीं झेल पा रही थीं जिसके कारण मेमको मोड़ और बिरसा मुंडा पार्क के सामने सड़क धंस गई थी जिसे ढकने के लिए उसे पर मिट्टी डाल दी गई थी।

गोल बिल्डिंग से काको मोड तक बन रही इस सड़क में हुई गड़बडी के मामले को news22scope ने प्रमुखता से दिखाया था जिसके बाद उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

हालंकि विश्व बैंक की टीम ने भी जब निरीक्षण किया था तब उक्त सड़क के ऊपर मिट्टी डालकर छुपाने की कोशिश की गई थी । इतना ही नहीं सड़कों पर रोशनी के लिए लगाया गया स्ट्रीट लाइट का खम्भा भी टेढ़ा होने लगा था ।अब इसकी लागत 100 कड़ोर बढ़ा दी गयी है और समय का भी एक्सटेंशन दिया गया है।

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...