पेट्रोल पर प्रति लीटर 25 रुपए की छूट मिलने की कवायद हुई तेज

Ranchi- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा 26 जनवरी 2022 से राशन कार्डधारी परिवारों को पेट्रोल की खरीद पर 25 रुपये की छुट्ट दिए जाने की कवायद तेज कर दी है.

इस योजना के तहत वैसे राशनधारी परिवार जिनके पास  बाइक, स्कूटी अथवा अन्य दो पहिया वाहन है, लेकिन पेट्रोल मंहगा होने के कारण तेल नहीं भरवा पा रहे हैं, उन्हें पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए छूट दी जानी है. आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसकी  उच्चस्तरीय समीक्षा  की.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों से कहा कि पेट्रोल के दाम बढ़ने का सबसे अधिक असर गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ता है. राज्य सरकार का प्रयास है कि झारखंड में गरीब, मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के लोगों को पेट्रोल की बढ़ती महंगाई से राहत दी जाए.

मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया  कि संबंधित सभी विभाग बेहतर समन्वय बनाकर जल्द एक ऐसा तंत्र विकसित करें, जिससे कि 26 जनवरी से पात्र लोगों को पेट्रोल की खरीद पर छूट दी जा सके.

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, खाद्य आपूर्ति व सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव  हिमानी पांडे, परिवहन सचिव के.के.सोन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि खाद्य आपूर्ति विभाग, परिवहन विभाग तथा एनआईसी जल्द एक ऐप्प तैयार करे. जिससे लोगों को पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए की राशि उसके बैंक खाते में सब्सिडी के रूप में जमा हो सके.

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक गरीब परिवार को हर महीने अधिकतम 10 लीटर तक की पेट्रोल की खरीद पर प्रति लीटर 25 रुपए अधिकतम 250 रुपए सब्सिडी दी जाएगी.

सार्वजनिक वितरण विभाग ने जारी किए तीन एप, अब नहीं लगाना पड़ेगा अधिकारियों का चक्कर

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...