हादसे में आठ मजदूरों की बाल-बाल बची जान, 06 अस्पताल में भर्ती

बोकारो: बोकारो थर्मल के डीवीसी पावर प्लांट में हादसा होने से छह ठेका मजदूर घायल हो गये हैं. बताया जा रहा है कि डीवीसी के पांच सौ मेगावाट “A” पावर प्लांट में ब्वॉयलर के पीए फैन का काम कर रहे छह मजदूर घायल हो गये. घटना के संबंध में पता चला है कि घायल सभी ठेका मजदूर पीए फैन का काम कर रहे थे. तभी किसी ने कंट्रोल रूम से पीए फैन का स्वीच ऑन कर दिया. स्वीच ऑन होते ही फैन चलने लगी और काम कर रहे मजदूर घायल हो गये. जिस जगह पर मजदूर घायल हुए हैं, वहां कुल 14 मजदूर काम कर रहे थे. लेकिन दुर्घटना में आठ मजदूर सुरक्षित हैं और छह मजदूर घायल हो गये हैं. आंशिक रूप से घायल मजदूरों को प्राथमिक उपचार के लिए डीवीसी अस्पताल बोकारो थर्मल में किया में किया गया. इस घटना की पुष्टि डीवीसी बोकारो थर्मल परियोजना के प्रधान सुशांत सानिग्रही ने की. उन्होंने बताया कि दोषी के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट- मनोज कुमार

चाल हादसे के बाद घटनास्थल के दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री बालूलाल मरांडी, अब तक पांच की मौत की हुई पुष्टि

Ramgarh Excise Raid: रामगढ़ में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, आखिर...

Ramgarh Excise Raid: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया। डिप्टी...

Ranchi Shooting Range News: खेलगांव में औचक निरीक्षण के दौरान क्या...

Ranchi Shooting Range News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव सिंह शूटिंग रेंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के...

Jamshedpur BJP Meeting: भाजपा नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद...

Jamshedpur BJP Meeting: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जमशेदपुर मेट्रोपॉलिटन यूनिट ने शहर के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति और BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के...