जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में बजेगा चुनावी बिगुल, चुनाव आयोग आज करेगा तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज यानी 16 अगस्त को दोपहर तीन बजे एक अहम प्रेस कांफ्रेंस करने जा रहा है। जसमें जम्मू-कश्मीर के चुनावी कार्यक्रम का ऐलान होगा। इसके अलावा आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भी तारीखों का ऐलान होगा। धारा 370 हटने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होंगे। हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के अधिकारियों के साथ इस संबंध में मीटिंग की थी।

हरियाणा की बात करें तो यहां विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं। वर्तमान में तीन सीटें खाली हैं। बीजेपी के 41 विधायक, कांग्रेस के 29 जेजेपी के 10, आईएनएलडी और एचएलपी के एख-एक विधायक हैं। सदन में पांच निर्दलीय विधायक हैं। परिसीमन के बाद जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा की सीटें हो गई हैं। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस बार भी यहां पांच चरणों में चुनाव कराये जा सकते हैं।

यह भी पढ़े : PM मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर फहराया 11वीं बार तिरंगा, कहा- आजादी के दीवानों को नमन करने का पर्व

यह भी देखें :

Ganga Flood Control Commission Patna: पटना में ही रहेगा गंगा बाढ़...

Ganga Flood Control Commission Patna: बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय पटना में ही...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan: BFCL की पहल पर अयोध्या रवाना...

BFCL Ayodhya Ram Lalla Darshan, रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) की पहल पर डिवाइन ओंकार ओल्ड एज होम, पालू के 30 से...

Patna National Red Run 4.0: पटना में 3 नवंबर को होगा...

Patna National Red Run 4.0: बिहार में HIV के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े सामाजिक भेदभाव को खत्म करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय...