विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण का चुनाव प्रचार कल थमेगा, 20 नवंबर को होगी वोटिंग

रांची. विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव प्रचार सोमवार को थम जाएगा। इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने दी है। उन्होंने कहा है कि सोमवार 18 नवंबर की शाम को दूसरे चरण का प्रचार अभियान थम जाएगा। 20 नवंबर को कुल 38 विधानसभा क्षेत्रों के 14,218 बूथों पर मतदान होगा। इनमें से 31 बूथों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा।

दूसरे चरण का चुनाव

उन्होंने कहा कि साइलेंस पीरियड शुरू होते ही जो लोग चुनाव प्रचार आदि कार्य से मतदान वाले क्षेत्र में गये हैं, उन्हें वहां से तत्काल निकलना होगा। ऐसा नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां 19 नवंबर को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाएंगी। इस चरण के चुनाव में किसी भी बूथ पर हेलीड्रापिंग से मतदान कर्मियों को नहीं भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि निजी वाहन पर किसी तरह का बोर्ड, बैनर आदि लगा कर चलने पर कार्रवाई होगी। इसके लिए परिवहन विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे चेकिंग करें और किसी भी वाहन पर बोर्ड, बैनर आदि मिलने पर मोटर ह्वैकिल नियमों के तहत यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के 14,218 बूथों में से 48 बूथ को यूनिक बूथ के रूप में विकसित किया गया है। वहीं महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्रों की संख्या 239 है। 22 मतदान केंद्र दिव्यांगजनों द्वारा संचालित होंगे, जबकि, युवाओं के हाथों में 26 मतदान केंद्रों की व्यवस्था रहेगी।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से लेकर अब तक 196 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की जा चुकी है। वहीं आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अब तक 85 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है।

Saffrn

Trending News

दिनदहाड़े हथियार के बल पर 6 लाख की लूट, इलाके में...

मधुबनी : मधुबनी जिले के जयनगर में अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर छह लाख रुपए की लूट की अंजाम दिया। घटना के...

रांची पहाड़ी मंदिर गेट पर नशेड़ियों का तांडव: गरीब दुकानदार के...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के सुप्रसिद्ध और पवित्र पहाड़ी मंदिर परिसर के समीप असामाजिक और नशेड़ी तत्वों का हौसला इस कदर बढ़ गया...

PMCH के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगी आग, 3 दमकल गाड़ियों ने...

पटना : पटना के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रथम तल पर सोमवार को भीषण आग लगने...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर : साइकिल सवार 2 भाइयों को...

कैमूर : कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नरहन गांव के समीप लिंक सड़क पर सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 12...

हत्या मामले का खुलासा, महज 4 घंटे में पुलिस ने नाबालिग...

अररिया : नगर थाना क्षेत्र के बलुआ वार्ड नंबर-4 में रविवार को सगे भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मारकर हत्या का मामला...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img