लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, झारखंड समेत इन छह राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश

रांची. लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने छह राज्यों के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया है। इन राज्यों में गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। वहीं चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी हटाने का आदेश दिया है।

लोकसभा चुनाव का चुनाव सात चरणों में

बता दें कि लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में होगी। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20, छठे चरण की वोटिंग 25 और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। इस चुनाव की काउंटिंग 4 जून को होगी।

वहीं झारखंड में यह चुनाव चार चरणों में होंगे। पहले चरण की वोटिंग 13 मई को सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में होगी। दूसरे चरण में 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में वोटिंग होगी। तीसरे चरण में 25 मई को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में मतदान होगा। और चौथे चरण में 1 जून को राजमहल, दुमका और गोड्डा में वोटिंग होगी।

बता दें कि झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। इस चुनाव के लिए बीजेपी ने 11 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। वहीं इंडिया गठबंधन में इस चुनाव को लेकर मंथन जारी है

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!