रांची में बिजली व्यवस्था बेहाल: बारिश से फॉल्ट, 300 से अधिक शिकायतें, मैन पावर की बढ़ी मांग

रांची: लगातार हो रही बारिश ने रांची की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बुधवार को भी कई इलाकों में बिजली गुल रही। तेज बारिश और हवा की वजह से जगह-जगह पेड़ की डालियां टूटकर बिजली के तारों पर गिर गईं, जिससे हाई वोल्टेज तार टूटे और कई स्थानों पर इंसुलेटर तथा ब्रेकर में तकनीकी खराबी आ गई।

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के हेल्पलाइन नंबर 9431135682 पर गुरुवार को 300 से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 100 से ज्यादा शिकायतों का तुरंत समाधान कर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। वहीं, जिन इलाकों में मेजर फॉल्ट था, वहां भी मरम्मत कार्य जारी रहा।

शहर में बहाल हुई आपूर्ति, ग्रामीण क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित
बिजली विभाग की टीमों ने लगातार पेट्रोलिंग कर आपूर्ति बहाल की। शहरी क्षेत्रों में स्थिति में तेजी से सुधार देखा गया, लेकिन ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट अब भी बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए JBVNL ने बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिरिक्त मैन पावर की मांग की है।

तकनीकी स्टाफ को अलर्ट, उपकरणों की व्यवस्था के निर्देश
JBVNL ने अपनी एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे ट्रांसफार्मर, इंसुलेटर, ब्रेकर और अन्य जरूरी उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि फॉल्ट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। साथ ही, सभी तकनीकी कर्मचारियों को अगले आदेश तक पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...