दशहरा से पहले धनबाद के ऊर्जा मित्रों को मिलेगा वेतन

धनबाद. दुर्गा पूजा से पहले धनबाद में आउटसोर्सिंग कंपनी के अधीन कार्यरत जिले के ऊर्जा मित्रों के बकाया वेतन भुगतान करने की मांग को लेकर आज झारखंड राज्य ऊर्जा मित्र संघ विद्युत महाप्रबंधक से वार्ता करने उनके कार्यालय पहुंचा। वार्ता में सहमति बनी कि 7 अक्टूबर तक एक माह का वेतन मिल जाएगा।

धनबाद के ऊर्जा मित्रों को मिलेगा वेतन

जानकारी के अनुसार, ऊर्जा मित्रों की अगुवाई कर रहे संघ के संस्थापक एवं संरक्षक वैभव सिन्हा एवं संघ के संतोष कुशवाहा ने विद्युत महाप्रबंधक के साथ वार्ता की। वार्ता में बिलिंग एजेंसी के प्रतिनिधि राजीव गौतम की उपस्थिति में बकाया दो माह का वेतन में एक माह का वेतन 7 अक्टूबर तक और शेष बकाया एक माह का वेतन अगले एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने पर सहमति बनी।

संतोष कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान में धनबाद में एजेंसी कंपीटेंट एनर्जी को बिलिंग का काम मिला है। इससे पूर्व की ईएमडी कंपनी ऊर्जा मित्रों का 14 माह का वेतन बकाया कर भाग चुकी है। जीएम अशोक कुमार ने फोन पर बताया कि 7 तारीख तक एजेंसी भुगतान नहीं करेगी तो उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा।

राजकुमार जायसवाल की रिपोर्ट

Babulal Marandi on SIR: SIR पर बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी...

Babulal Marandi on SIR: चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज...

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD Admission का अगला...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया अब अगले चरण में पहुंच गई है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पीएचडी इंटरव्यू...

Bokaro Police Transfer: बोकारो में 11 पुलिस अफसरों का तबादला, देखें...

Bokaro Police Transfer: जिले की पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 11 पुलिस अवर निरीक्षकों का तबादला किया...