‘बिहार में NDA शासन में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही बच्चियां तक नहीं हैं सुरक्षित’

पटना : राजधानी पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ शंभू गर्ल्स हॉस्टल में सामूहिक दुष्कर्म और संदिग्ध मौत का मामला पूरे राज्य में एनडीए सरकार और पटना प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी और आक्रोश का विषय बन चुका है। घटना की गंभीरता और आरोपियों के प्रति कार्रवाई की धीमी रफ्तार को लेकर सरकार और प्रशासन की भूमिका संदेहास्पद है।

कृष्णा अल्लावारू ने महिलाओं व बच्चियों की राज्य में सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के इनकम टैक्स पर विरोध प्रदर्शन पर कही

राज्य में एनडीए शासन में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए निजी छात्रावासों में रहने वाली बच्चियां राजधानी तक में सुरक्षित नहीं हैं। ये बातें बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी करने वाली जहानाबाद की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर धीमी कार्रवाई, दोषियों की गिरफ्तारी और महिलाओं व बच्चियों की राज्य में सुरक्षा को लेकर कांग्रेस के इनकम टैक्स पर विरोध प्रदर्शन पर कही।

Bihar Congress 2 2 22Scope News

NDA सरकार में प्रत्येक राज्यों में महिलाओं और बच्चियों की स्थिति बदतर है – कृष्णा अल्लावारू

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि एनडीए सरकार में प्रत्येक राज्यों में महिलाओं और बच्चियों की स्थिति बदतर है। छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से हमेशा भय का माहौल बना रहता है। राज्य की भाजपा जदयू सरकार ने अपराधियों को संरक्षण दे रखा है और किसी भी बड़े वीभत्स कांड के बाद पुलिस प्रशासन को नियंत्रित कर कार्रवाई की रफ्तार प्रभावित करती है। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कांग्रेस गंभीर है और हम बच्ची को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर लगातार जहानाबाद से लेकर पटना तक आंदोलित हैं।

‘राज्य की राजधानी पटना ही हमारे महिलाओं बच्चियों के लिए सुरक्षित नहीं है’

राज्य की सरकार में उप मुख्यमंत्री और गृह विभाग की जिम्मेदारी देखने वाले सम्राट चौधरी केवल मीडिया में कानून व्यवस्था और बुलडोजर एक्शन को लेकर बयानबाजी करते रहते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि राज्य की राजधानी पटना ही हमारे महिलाओं बच्चियों के लिए सुरक्षित नहीं है तो और जिलों का हाल भगवान भरोसे ही है। साथ ही उन्होंने एफआईआर में देरी और संचालिका से पूछताक्ष के बाद छोड़ देने पर भी सवाल उठाया।

Bihar Congress 3 22Scope News

 

पटना के पॉश इलाके में इतनी बड़ी घटना हो जाती है और एनडीए शासन की पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं कर पाई – राजेश राम

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राजधानी पटना के पॉश इलाके में इतनी बड़ी घटना हो जाती है और एनडीए शासन की पुलिस अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी तक नहीं कर पाई। उन्होंने पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल रेप कांड में हॉस्टल संचालक अग्रवाल दंपत्ति और उनके बेटे की गिरफ्तारी न होने पर भी सरकार से जवाब मांगा। इस मामले में अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर ने साक्ष्य मिटाने और आपराधिक छेड़छाड़ की कोशिश की, फिर भी उसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अस्पताल को अब तक सील क्यों नहीं किया गया? यह सभी सवाल अनुत्तरित हैं। बिहार में एनडीए शासन काल में सूबे की महिलाओं बच्चियों और आम नागरिकों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। अपराधी निर्भीक होकर कांड कर आराम से भूमिगत होकर मामले को मैनेज कर रहे हैं।

मदन मोहन झा ने सरकार से पूछा कि जांच धीमी क्यों चल रही है या फिर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है?

विधान परिषद में दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा ने बिहार सरकार से पूछा कि जांच धीमी क्यों चल रही है या फिर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है? उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या सरकार रसूखदार आरोपियों को बचाने की कवायद कर रही है? यदि आरोपियों को साक्ष्य मिटाने और मामले को मैनेज करने का समय दिया जा रहा है, तो यह प्रदेश में व्याप्त कानून-व्यवस्था की सच्ची तस्वीर बयां करता है।

Bihar Congress 1 2 22Scope News

अगर वास्तव में जांच निष्पक्ष हो रही है तो आरोपियों की गिरफ्तारी में देर क्यों हो रही है? – प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम

प्रभारी सचिव शाहनवाज आलम ने कहा कि अगर वास्तव में जांच निष्पक्ष हो रही है तो आरोपियों की गिरफ्तारी में देर क्यों हो रही है? क्या सरकार पर दबाव है या सरकार खुद आरोपियों को बचाने में जुटी है? प्रशासन की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह निष्पक्ष और तेज जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करें और साक्ष्यों को सुरक्षित रखें।

राज्य सरकार को यह भरोसा देना होगा कि कोई भी आरोपी चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो – प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी

प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी ने कहा कि राज्य सरकार को यह भरोसा देना होगा कि कोई भी आरोपी चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून के आगे सभी बराबर हैं। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो एनडीए सरकार के अधीन बिहार में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा पर भरोसा आम लोगों का टूट चुका है।

Bihar Congress 22Scope News

विरोध प्रदर्शन के बाद बिहार के मुख्मंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया

विरोध प्रदर्शन में विधान परिषद में कांग्रेस दल नेता डॉ. मदन मोहन झा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह बिहार प्रभारी सुशील कुमार पासी, शाहनवाज आलम, विधायक अबिदुर रहमान, मनोज विश्वास, अभिषेक रंजन, सुरेंद्र कुशवाहा, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, पूर्व मंत्री वीणा शाही, अफाक आलम ब्रजेश प्रसाद मुनन, कपिलदेव प्रसाद यादव, प्रवीण सिंह कुशवाहा, अमित कुमार टुन्ना, प्रतिमा कुमारी दास, अमिता भूषण, विजेंद्र चैधरी, कुमार आशीष, शरवत जहां फातिमा, असितनाथ तिवारी, स्नेहाशीष वर्द्धन पांडेय, शिशिर कौडिल्य, सौरभ सिन्हा, ऋषि मिश्रा, संजय यादव, चंद्र प्रकाश सिंह, सुरज यादव, रौशन कुमार सिंह, मंजीत आनंद साहू, शशांत शेखर, नलिनी रंजन झा, उमैर खान, आजमी बारी, शशि रंजन, अनुराग चंदन, गुंजन पटेल, अरविंद लाल रजक, वैद्यनाथ शर्मा, मनोज शर्मा, कमल कमलेश, मिन्नत रहमानी, मृणाल अनामय, नदीम अख्तर अंसारी, दुर्गा प्रसाद, संजय पांडेय, हीरा सिंह वग्गा, रूमा सिंह, रंजीत कुमार, शशि भूष्ण पंडित, गुरुजीत सिंह, अश्विनी कुमार, मिहिर झा, संजय महाराज, संजय कुमार श्रीवास्तव, वसीम अहमद, अमन कुमार, रमाशंकर पांडेय, शशि कुमार सिंह और रूमा सिंह सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

यह भी पढ़े : पटना NEET छात्रा मौत मामला : SIT का एक्शन शुरू, पहले दिन शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छानबीन

Highlights

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img