आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है संग्रामपुर का एक अनोखा विद्यालय

मुंगेर : मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत बलिया पंचायत का प्राथमिक विद्यालय गांधी नगर आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। शिक्षा विभाग की नाकामी और प्रशासन की उदासीनता ने यहां के बच्चों के भविष्य को अधर में लटका दिया है। विद्यालय की हालत बेहद दयनीय है। स्कूल तक पहुंचने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं है। कक्षाओं में ब्लैकबोर्ड तक नहीं, बिजली की व्यवस्था नदारद और कक्षाओं में पक्कीकरण व विद्यालय कि बाउंड्री वॉल तक नहीं है। बारिश के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। शिक्षकों को दो किलोमीटर कीचड़ भरे रास्ते से पैदल चलकर स्कूल पहुंचना पड़ता है, जिससे कई बार वे गिर जाते हैं और कपड़े गंदे हो जाते हैं। यह स्थिति न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था, बल्कि मानवीय संवेदनाओं पर भी सवाल खड़े करती है।

goal 22Scope News

मैं 2014 से यहां कार्यरत हूं और तब से स्थिति जस की तस बनी हुई है – प्रधानाध्यापक रजनीश रोशन

आपको बता दें कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक रजनीश रोशन ने बताया कि मैं 2014 से यहां कार्यरत हूं और तब से स्थिति जस की तस बनी हुई है। कई बार हमने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BLO) को लिखित सूचना दी है लेकिन हर बार एक ही जवाब मिलता है फंड आएगा तो काम होगा। यह जवाब शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर एक करारा तमाचा है। क्या फंड की कमी 10 वर्षों तक लगातार बनी रह सकती है? क्या ये सिर्फ एक बहाना बन गया है ज़िम्मेदारियों से बचने का ? ग्रामीणों ने भी नाराजगी जाहिर की है कि बच्चों की शिक्षा के नाम पर सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है। जमीनी हकीकत कुछ और है। कई बच्चों ने विद्यालय आना तक बंद कर दिया है।

संग्रामपुर के शिक्षा पदाधिकारी और मुंगेर के जिला शिक्षा पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए

इस गंभीर मामले में संग्रामपुर के शिक्षा पदाधिकारी और मुंगेर के जिला शिक्षा पदाधिकारी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। विद्यालय की इस दशा ने स्पष्ट कर दिया है कि शिक्षा की प्राथमिकता अब भी सरकार और अधिकारियों के लिए बेहद नीचे है। ज्ञात हो कि संग्रामपुर प्रखंड प्रमुख भी इसी गांव से ताल्लुक रखती हैं। वही लंबे समय से सड़क निर्माण की राह देख रहे ग्रामीणों में भी आक्रोश देखा गया ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के समय तो नेता वोट मांगने के लिए आते हैं और यह कह कर जाते हैं की जीत कर आऊंगा तो सबसे पहले आपके गांव का सड़क बनाऊंगा परंतु पंचायत प्रतिनिधि से लेकर विधायक तक सड़क निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाए हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़े : नित्यानंद का मीसा से अपील, कांग्रेस की गोद में बैठे लालू को जेपी के साथ किए वादों को दिलायी याद

गौतम कुमार का रिपोर्ट

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...