झारखंड में आज भी बारिश, एक जून से बढ़ेगी गर्मी; छह जून को मानसून, फिर 10 दिन का ब्रेक संभव

रांची: झारखंड में इस समय मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब डीप डिप्रेशन में तब्दील हो गया है। इसके प्रभाव से राज्य में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के बीच बनी टर्फ लाइन अब मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ होते हुए झारखंड से गुजर रही है, जिससे मौसम में नमी बनी हुई है और लगातार बादल छाए हुए हैं।

गुरुवार को राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई। देवघर में सर्वाधिक 22.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दक्षिण-पूर्व और उत्तर-पूर्वी झारखंड में भारी वर्षा की चेतावनी पहले ही जारी कर दी थी।

रांची स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) केंद्र ने 30 और 31 मई को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

हालांकि, एक जून से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। रांची का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार जाने की संभावना है। इससे मानसून के आगमन से पहले राज्य में एक बार फिर गर्मी की वापसी होगी।

आईएमडी ने 6 जून को झारखंड में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई है, लेकिन इसके बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि मानसून की गतिविधियों में लगभग 10 दिनों का अंतराल आ सकता है, जिससे बारिश में अस्थायी विराम की स्थिति बन सकती है।

Bihar Panchayat Training: पंचायतों में कामकाज होगा और बेहतर? बिहार में...

Bihar Panchayat Training: गांवों का विकास केवल सड़क, नाली, भवन और दूसरी योजनाओं के निर्माण तक सीमित नहीं है। विकास को सही दिशा तब...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में बदलेंगे कारोबार और भवन...

Bihar Ease of Doing Business: बिहार में व्यापार करना आसान बनाने और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल करने की दिशा में चल रहे सुधारों की...

Jamshedpur Kashi White Flowers: जमशेदपुर में कश्मीर जैसी दिख रही धरती,...

Jamshedpur Kashi White Flowers: पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों प्रकृति का बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। जिले के अलग-अलग प्रखंडों...